Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम शिवराज पर कमलनाथ का तंज, बोले- मैं उन्हें नाचने-गाने में नहीं हरा सकता; अब उन्हें बहनें और किसानों की याद आ रही, रोज कर रहे घोषणाएं

सीएम शिवराज पर कमलनाथ का तंज, बोले- मैं उन्हें नाचने-गाने में नहीं हरा सकता; अब उन्हें बहनें और किसानों की याद आ रही, रोज कर रहे घोषणाएं
Santosh Pandey
June 15, 2023

The Fact India: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जब मैं मुख्‍यमंत्री था तो मुझे प्रशासन बदलना था। बहुत सारे अधिकारियों में चर्बी चढ़ी हुई थी। किसानों के कर्ज माफ करने की बात मैंने जब कही, तब वे (अधिकारी) तैयार नहीं थे। मैं भी सौदा कर सकता था, लेकिन मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं बनाना चाहता था।

 

कार्यक्रम में कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में गांव से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार है। हमारी 15 महीने की सरकार थी। इसमें साढ़े तीन महीने का समय सभा, चुनाव, आचार संहिता में गया। साढ़े 11 महीने में कांग्रेस ने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।

 

कमलनाथ ने कहा कि 18 साल बाद शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही हैं। किसान याद आ रहे हैं। उनका खाना हजम नहीं होता, जब तक वे झूठ न बोल लें। शिवराज रोज घोषणाएं करते हैं। मैं उन्हें नाचने-गाने और बोलने में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में हरा सकता हूं।

 

मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कांग्रेस ने गुरुवार से 'कमलनाथ संदेश यात्रा' की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव इस यात्रा को लीड कर रहे हैं। कमलनाथ ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

12 दिन में ये यात्रा ग्वालियर और बुंदेलखंड के 10 जिलों की 25 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। यादव ने बताया कि 'कमलनाथ संदेश यात्रा' में 50 जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। यात्रा भोपाल से शुरू होकर रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी।

सीएम शिवराज पर कमलनाथ का तंज, बोले- मैं उन्हें नाचने-गाने में नहीं हरा सकता; अब उन्हें बहनें और किसानों की याद आ रही, रोज कर रहे घोषणाएं

You May Also Like