Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
सागर में दलित हत्याकांड पर खड़गे बोले- रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले पीएम दलित उत्पीड़न पर चूं नहीं करते; परिवार से मिलने जाएंगे दिग्विजय
The Fact India: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। एक्स पर ट्वीट कर खड़गे ने कहा कि सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है।
खड़गे ने ट्वीट किया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।
बता दें कि घटना 24 अगस्त की रात का है। सागर के बरोदिया नौनागिर गांव में दलित युवक लालू उर्फ नितिन अहिरवार (18) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने आई मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया। पुलिस ने नौ नामजद और तीन से चार अज्ञात आरोपियों पर केस किया है।
मुख्य आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर (41), आजाद ठाकुर (36), इस्लाम खान (37), सुशील कुमार सोनी (36), अनीस खान (28), फरीम खान (22), अभिषेक रैकवार (18) और अरबाज खान (19) गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी बरौदिया नौनागिर निवासी हैं। फरार आरोपी कोमल सिंह ठाकुर समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि सागर में भाजपा का अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के गरीब लोगों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। संत रविदास जी महाराज का मंदिर बनाने से इन गरीबों का भला नहीं होगा। इन्हें अधिकार देना पड़ेगा। मैं स्वयं रक्षा बंधन पर इस परिवार से मिलने जाऊंगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।