Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

नड्डा ने राजस्थान के नेताओं को दी जिम्मेदारी, भाजपा कांग्रेस के खिलाफ निकालेगी यात्रा; जोशी बोले- गहलोत सरकार में किसान-युवा हो रहे बर्बाद

नड्डा ने राजस्थान के नेताओं को दी जिम्मेदारी, भाजपा कांग्रेस के खिलाफ निकालेगी यात्रा; जोशी बोले- गहलोत सरकार में किसान-युवा हो रहे बर्बाद
Santosh Pandey
July 29, 2023

The Fact India: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जयपुर पहुंचकर पार्टी मुख्‍यालय में कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में कांग्रेस के खिलाफ चुनावी यात्रा निकालने का टास्‍क दिया गया। नड्डा की 13 दिनों में दूसरी बार जयपुर यात्रा है। नड्डा मोती डूंगरी गणेश मंदिर भी दर्शन करने पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अल्‍का गुर्जर समेत राजस्थान बीजेपी के आला नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

 

बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रदेश सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की गई है। बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने का फैसला हुआ है। जो अगले कुछ दिनों में शुरू होगी। यह यात्रा प्रदेश के तीन अलग-अलग इलाकों से शुरू होगी। इसमें पार्टी के आला नेता भी शामिल होंगे। जल्द ही आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

 

सीपी जोशी राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसान बर्बाद हो रहे हैं। उनकी जमीन नीलाम हो रही है। बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद हो चुका है। लेकिन सरकार बचाने में जुटे हुए हैं।

 

जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश में हत्या और दुष्‍कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। सरकारी दफ्तरों से करोड़ों की नकदी और सोने की ईंट मिलती है। अबकी बार राजस्थान की जनता कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

 

वहीं, बाबूलाल कटारा जैसे लोग खुलेआम पेपर के नाम पर प्रचार करते हैं। सरकार के लोग उन्हें बचाने में जुटे हुए हैं। जोशी ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की काली हकीकत लाल डायरी में कैद है। इसे सरकार के ही मंत्री ने ही जगजाहिर किया था। कांग्रेस सरकार ने उस मंत्री पर ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

नड्डा ने राजस्थान के नेताओं को दी जिम्मेदारी, भाजपा कांग्रेस के खिलाफ निकालेगी यात्रा; जोशी बोले- गहलोत सरकार में किसान-युवा हो रहे बर्बाद

You May Also Like