Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कांग्रेस की आक्रोश यात्रा के थीम सांग पर भाजपा बोली- पाकिस्‍तान से चुराया; एमपी कांग्रेस का जवाब- राजस्‍थान बीजेपी के प्रचार का हिस्‍सा रहा है सांग

कांग्रेस की आक्रोश यात्रा के थीम सांग पर भाजपा बोली- पाकिस्‍तान से चुराया; एमपी कांग्रेस का जवाब- राजस्‍थान बीजेपी के प्रचार का हिस्‍सा रहा है सांग
Santosh Pandey
September 18, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा निकलने से पहले यात्रा के थीम सांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस के 'चलो चलो, कांग्रेस के संग चलो' सांग को पाकिस्‍तान से चुराने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि पाकिस्तान की इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ' (पीटीआई) का थीम सांग को कांग्रेस ने चुराया है। भाजपा के आरोप पर कांग्रेस ने भी पटलवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि उसके प्रचार अभियान के सिर्फ एक गीत से ही भाजपा में बेचैनी हो गई। कांग्रेस ने बताया कि राजस्थान में भी ऐसा ही गाना भाजपा के प्रचार अभियान का हिस्सा रहा है। वे किस गंदे चेहरे से कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

 

मंगलवार (19 सितंबर) से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा निकालने वाली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दो दिन पहले ही जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग लांच किया। इसे लेकर सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सांग चलो-चलो भी उन्होंने वहीं से ले लिया। चचाजान पाकिस्तान से चुरा लाए थीम सांग।

 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जो आतंकवादियों को जी लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? देखिए, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एमपी में चुराया पीटीआई थीम सांग।

 

पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने भाजपा के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने राजस्थान भाजपा का थीम सांग शेयर किया। इस सांग में भी चलो-चलो... का उपयोग किया गया है।

 

पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा का एक ही मंत्र है चोरी और सीनाजोरी। पाकिस्तान के इमरान खान का गाना हरियाणा की भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉपी किया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा फिल्म विशेषज्ञ हैं। दोनों गाने सुनो और बताओ इतनी पाकिस्तान परस्ती कहां से लाते हो।

 

कांग्रेस मीडिया प्रमुख केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रचार अभियान के मात्र एक गीत से भाजपाई बौखला गए हैं। वे पाकिस्तान की बात कर रहे हैं, जिनके मुखिया अपने शपथ समारोह में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री को आमंत्रित करते हैं। बिन बुलाए बिरयानी खाने जाते हैं। जिन्ना की मजार पर फूल पेश करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जिनके विधायक खुद पाकिस्तान की नकल पर अपना प्रचार गाना सार्वजनिक करते हैं। वे किस गंदे चेहरे से कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं? गर्म-गर्म पीने से अपनी ही ज़ुबान जला लेना इन पाखंडियों की आदत में शुमार है।

 

कांग्रेस की आक्रोश यात्रा के थीम सांग पर भाजपा बोली- पाकिस्‍तान से चुराया; एमपी कांग्रेस का जवाब- राजस्‍थान बीजेपी के प्रचार का हिस्‍सा रहा है सांग

You May Also Like