Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम अशोक की तारीफ करना विधायक व्याास को पड़ सकता है भारी; शेखावत का तंज, कहा- बुढ़ापा बचपन जैसा, गलतियां हो जाया करती हैं

सीएम अशोक की तारीफ करना विधायक व्याास को पड़ सकता है भारी; शेखावत का तंज, कहा- बुढ़ापा बचपन जैसा, गलतियां हो जाया करती हैं
Santosh Pandey
September 16, 2023

The Fact India: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करना भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास को भारी पड़ सकता है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को नागौर के परबतसर में परिवर्तन संकल्प यात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक सूर्यकांता व्‍यास और पार्टी से निलंबित विधायक कैलाश मेघवाल पर तंज कसा। शेखावत ने कहा कि दोनों की उम्र अब 90 के करीब पहुंच गई है। मुंशी प्रेमचंद ने अपनी एक कहानी में लिखा है कि बुढ़ापा बहुधा बचपन की पुनरावृत्ति होती है और बचपन में ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

 

दरअसल, 4 दिन पहले 12 सितंबर को जोधपुर की सूरसागर सीट से विधायक सूर्यकांता व्यास ने अपने आवास पर कहा था कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा करते थे या अब सीएम ने किया है।

 

सीएम ने व्यासों की कुलदेवी के मंदिर उष्ट्र वाहिनी के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है। इस मंदिर की मूर्ति काफी ऐतिहासिक है जिसको देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। कई बार टूरिस्ट कहते भी हैं कि जगह छोटी है, परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है।

 

इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत के साथ सूर्यकांता व्यास कई कार्यक्रमों में मंच साझा कर चुकी हैं। उनकी सिफारिश पर पहले भी गहलोत सरकार में कई काम हुए हैं। सीएम गहलोत के साथ उनकी राजनीतिक और पारिवारिक नजदीकियां जगजाहिर हैं। पिछले महीने उन्होंने जयपुर में सीएम आवास पर उनसे मुलाकात भी की थी। यही नहीं, वसुंधरा राजे खेमे से माने जाने वाली सूर्यकांता व्यास अब उनके विरोधियों के निशाने पर हैं।

 

वहीं, तीन दिन पहले विधानसभा के पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। कैलाश मेघवाल वसुंधरा गुट के माने जाते हैं। मेघवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि वसुंधरा खेमे को खत्म करने की कोशिश हो रही है।

 


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से जुड़े सवाल के जवाब में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वसुंधरा राजे हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। राजस्थान की दो बार नेता प्रतिपक्ष रही हैं। वे हमारे लिए आदरणीय नेता हैं। जहां तक प्रश्न गुटबाजी का है तो हम सब सामूहिक नेतृत्व के आधार पर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम अशोक की तारीफ करना विधायक व्याास को पड़ सकता है भारी; शेखावत का तंज, कहा- बुढ़ापा बचपन जैसा, गलतियां हो जाया करती हैं

You May Also Like