Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पेरिस में राहुल गांधी बोले- इंडिया गठबंधन के नाम से चिढ़कर मोदी सरकार देश का नाम बदल रही; अल्पसंख्‍यकों की अभिव्यक्ति को रोकने की हो रही कोशिश

पेरिस में राहुल गांधी बोले- इंडिया गठबंधन के नाम से चिढ़कर मोदी सरकार देश का नाम बदल रही; अल्पसंख्‍यकों की अभिव्यक्ति को रोकने की हो रही कोशिश
Santosh Pandey
September 10, 2023

The Fact India: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने यूरोप दौरे के तीसरे दिन रविवार को पेरिस में थे। उन्‍होंने वहां की साइंसेज पो यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने गीता पढ़ी है। उपनिषद पढ़े हैं और कई हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं। इसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा जो करती है, उसमें कुछ भी हिंदूवादी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन के नाम से चिढ़कर मोदी सरकार देश का नाम बदलना चाहती है। राहुल गांधी 13 सितंबर को भारत लौटेंगे।

 

साइंसेज पो यूनिवर्सिटी में राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस भारत की निचली जाति, पिछड़ी जाति और इसके अलावा अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति को रोकने की कोशिश कर रही हैं। भारत में सिख समुदाय सहित 20 करोड़ लोग असहज महसूस कर रहे हैं। ये हमारे लिए शर्म की बात है। इसे ठीक करने की जरूरत है। ऐसी महिलाएं भी हैं, जो सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। मैं ऐसा भारत नहीं चाहता हूं, जहां लोगों के साथ बदसलूकी किया जाए।

 

राहुल ने कहा कि मैंने कभी किसी हिंदू किताब में नहीं पढ़ा और न किसी हिंदू विद्वान से सुना कि आपको उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए, जो आपसे कमजोर हैं। ये भाजपा के लोग हिंदू राष्ट्रवादी नहीं हैं। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां वे एक प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पेरिस में राहुल गांधी बोले- इंडिया गठबंधन के नाम से चिढ़कर मोदी सरकार देश का नाम बदल रही; अल्पसंख्‍यकों की अभिव्यक्ति को रोकने की हो रही कोशिश

You May Also Like