Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सागर में घर गिराए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा- प्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर; जनता सिखाएगी सबक

सागर में घर गिराए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा- प्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर; जनता सिखाएगी सबक
Santosh Pandey
June 24, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के सागर में वन विभाग की कार्रवाई का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा के ग्राम रेपुरा में वनभूमि पर बनाए गए प्रधानमंत्री आवास समेत 10 मकानों को वन विभाग ने बीते बुधवार को वनभूमि पर अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया। कांग्रेस के स्‍थानीय नेता इस मामले को जोर-शोर से उठा रहे हैं। दिग्विजय सिंह से लेकर कमलनाथ और मायावती ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह को इस मामले में लपेटा है। अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी सागर में तोड़े गए मकान को लेकर हमलावर हो गई हैं।

 

सागर में मकान तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर है। सागर जिले में 10 दलित परिवारों के घर ढहा दिए गए। परिवार मजदूरी करने गए थे। बिना कोई सूचना दिए उनकी सारी गृहस्थी तहस-नहस कर दी। पीएम आवास योजना के तहत बने घर भी ढहा दिए गए। सत्ता के अहंकार में भाजपा यह भूल गई है कि सरकार का काम लोगों को उजाड़ना नहीं, बल्कि बसाना है। दलितों, आदिवासियों और गरीबों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को मध्य प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।

 

इससे पहले शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा था कि मध्य प्रदेश सरकार की विध्वंसकारी-द्वेषपूर्ण बुलडोजर राजनीति लोगों के घर और स्कूल तोड़ते-तोड़ते अब पीएम आवास योजना के अंतर्गत बने गरीबों के मकान भी तोड़ने लगी है, जो अति निंदनीय है। इसी क्रम में सागर जिले में पीएम योजना के तहत बने सात दलित परिवारों के घरों का ध्वंस शर्मनाक है।

 

बता दें कि अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रेपुरा गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने कहा कि यह कार्रवाई परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इशारों पर हुई है। मामले में दिग्विजय सिंह ने अफसरों से मुलाकात की और पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई करने, मकान बनाकर देने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद करीब 4 घंटे बाद दिग्विजय रेपुरा से रवाना हुए।

सागर में घर गिराए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा- प्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर; जनता सिखाएगी सबक

You May Also Like