Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

इंदौर में शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह पाला, कमलनाथ को करप्शन नाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा

इंदौर में शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह पाला, कमलनाथ को करप्शन नाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा
Santosh Pandey
July 30, 2023

The Fact India: इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर रविवार को भाजपा का विजय संकल्‍प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार कहा। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। पीएम मोदी ने इसे खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। शाह ने कार्यकर्ताओं को 2023 और 2024 के चुनावी जीत का संकल्प दिलाया।

 

देवी अहिल्या को प्रणाम कर अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। वे कहीं भी जाए लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। ये नारे मोदी या भाजपा के लिए नहीं, बल्कि भारत की एक सौ तीस करोड़ जनता के सम्मान में नारे लग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया है।

 

गृहमंत्री शाह ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली। हमारे शिवराज सिंह ने जो योजनाएं शुरू की थी, उन्हें कमलनाथ ने बंद कर दी थी। योजनाओं का पैसा खाने के लिए उन्हें बंद किया गया। उन्‍होंने कहा कि कमलनाथ एक भी इंडस्ट्री नहीं ला पाए। लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री जरूर लागू कर दी।

 

उन्होंने डेढ़ साल के अंदर बंटाधार का शासन याद दिलाने का काम किया। शाह ने कहा कि कमलनाथ ने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम नहीं भेजे। शिवराज सिंह के सीएम बनते ही किसानों के नाम भेज दिए गए। आज किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है।

 

गृहमंत्री ने विपक्षी एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग अनुच्छेद 370 खत्म खरने का विरोध करते थे। ये नाम बदले तो भी कोई इन्हें वोट देगा क्या? उन्‍होंने कहा कि अयोध्या में राम लला टेंट में विराजमान थे। कांग्रेस मंदिर के काम को लटका रही थी। कोर्ट के फैसले के बाद मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन कर दिया। अहिल्या बाई होलकर के बाद धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का काम पीएम मोदी ने किया है।

 

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर के जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।

इंदौर में शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- अनुच्छेद 370 को बच्चे की तरह पाला, कमलनाथ को करप्शन नाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा

You May Also Like