Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जयपुर में कॉलोनी में घूमते दिखे कच्छा बनियान गिरोह के छह सदस्य, सीसीटीवी कैमरे में कैद; पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी

जयपुर में कॉलोनी में घूमते दिखे कच्छा बनियान गिरोह के छह सदस्य, सीसीटीवी कैमरे में कैद; पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी
Santosh Pandey
July 23, 2023

The Fact India: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में कच्‍छा बनियान गिरोह के छह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जयपुर के करधनी थाना इलाके में स्थित हाथोज फाटक गोकुल धाम सिरसी रोड की फुटेज है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कच्‍छा बनियान गिरोह के छह बदमाश घूम रहे हैं। एक कारखाने के सीसीटीवी में गिरोह के ये सदस्‍य कैद हो गए। हालांकि पुलिस को अभी तक किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।

 

कारखाने के मालिक सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई की रात तीन बजे उनके परिचित दूसरे माले पर सो रहे थे। वॉशरूम के लिए उठे तो उन्होंने छह लोगों को मुंह पर कपड़ा बांध कर कॉलोनी से निकलते हुए देखा। वे लोग कच्छा बनियान पहन कर सड़क पर घूम रहे थे। सभी ने कमर में हथियार बांध रखे थे। सुबह रिश्तेदार ने सत्य नारायण को इस बारे में बताया।

 

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिस में छह बदमाश हथियारों के साथ कॉलोनी में घूमते हुए दिखाई दिए। सत्य नारायण ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को और कॉलोनी के अन्य लोगों की दी। हालांकि अभी तक कही से भी कोई वारदात होने की जानकारी सामने नहीं हैं। लेकिन इन बदमाशों के मूवमेंट से इलाके के लोग दहशत में हैं।

 

करधनी थाने के सीआई हीरालाल ने बताया कि इस सीसीटीवी में दिखाई देने वाले बदमाशों को देख कर लग रहा हैं कि यह कच्छा बनियान गिरोह हो सकता हैं। ये लोग वारदात करने के लिए ही घूम रहे थे, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस इलाके में कोई वारदात नहीं हुई।

 

लोगों को अब और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत हैं। ये लोग कभी भी और कही भी वारदात कर सकते हैं। गिरोह पैसा और जेवरात लूटने के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं। हत्या करना इन के लिए बड़ा टास्क नहीं होता।

जयपुर में कॉलोनी में घूमते दिखे कच्छा बनियान गिरोह के छह सदस्य, सीसीटीवी कैमरे में कैद; पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी

You May Also Like