Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बाबा महाकाल की सवारी पर पानी पीकर थूका, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, विधायक बोले- घर पर चलाओ बुलडोजर, मां-बाप को जेल में डालो

बाबा महाकाल की सवारी पर पानी पीकर थूका, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, विधायक बोले- घर पर चलाओ बुलडोजर, मां-बाप को जेल में डालो
Santosh Pandey
July 18, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। इस सवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में भूचाल आ गया है। वीडियो के आधार पर कुछ लड़कों पर बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने का आरोप लगा है। सोमवार देर रात हिंदू संगठनों ने खारा कुआं थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपी लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया। उधर, पूर्व प्रोटेम स्‍पीकर और हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने आरोपियों के मां-बाप तक को जेल में डालने की की मांग की है।

 

सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी शिप्रा नदी से लौटती है। सवारी खारा कुआं थाने के पास लोहे की टंकी से होते हुए गुजरती है। वहीं मुस्लिम इलाका भी पड़ता है। इस इलाके में घरों की बालकनी और छतों पर खड़े कुछ असामाजिक तत्वों का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी, तभी कुछ युवक घर की बालकनी में खड़े होकर पानी पीकर थूंक रहे हैं। इस घटना की जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर के वार्ड 19 से भाजपा पार्षद मासूम जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ खारा कुआं थाना पहुंचें। आरोपियों पर कड़ी करवाई करने की मांग की गई।  पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध करवाए गए। इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 

इस मामले पर भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया। उन्‍होंने आरोपियों के हाथ-पैर तोड़ने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ दुष्‍कर्मियों जैसे हश्र किया जाए। घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। ये लोग उज्‍जैन को जलाना चाहते थे। यहां दंगा भड़काना चाहते हैं।

 

उज्जैन एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है अन्य की तलाश की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, दंगे भड़काने व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। जांच और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

बाबा महाकाल की सवारी पर पानी पीकर थूका, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, विधायक बोले- घर पर चलाओ बुलडोजर, मां-बाप को जेल में डालो

You May Also Like