Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पायलट की यात्रा पर सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- हम नजर बनाए हुए हैं, कर्नाटक से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को रिपोर्ट सौंपेंगे

पायलट की यात्रा पर सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- हम नजर बनाए हुए हैं, कर्नाटक से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को रिपोर्ट सौंपेंगे
Santosh Pandey
May 12, 2023

The Fact india: वसुंधरा राजे के शासन काल में भ्रष्‍टाचार और अशोक गहलोत के मुख्‍यमंत्री काल में पेपरलीक के खिलाफ सचिन पायलट की यात्रा को लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में हलचल बढ़ी हुई है। पायलट मामले में राजस्‍थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कर्नाटक दौरे से लौटने के बाद रंधावा उन्हें रिपोर्ट देंगे। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रदेशाध्यक्ष और सह प्रभारियों के साथ बैठक कर सचिन पायलट की यात्रा पर चर्चा की है। बैठक में खड़गे को सौंपे जाने वाली रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई है।

 

बैठक के बाद रंधावा ने कहा कि जनसंघर्ष यात्रा पायलट की निजी यात्रा है। इस पर हम नजर बनाए हुए हैं। कर्नाटक से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली लौटने पर उन्हें पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे। पायलट मामले में कार्रवाई के सवाल पर रंधावा ने कहा कि यह मैं आपको नहीं बताऊंगा, लेकिन यात्रा पर पूरी नजर है। उसके बारे में खड़गे जब परसो आ जाएंगे तो उनको बताऊंगा। मैं अपने व्यूज कांग्रेस अध्यक्ष को दूंगा।

 

सचिन पायलट मामले में कांग्रेस फिलहाल वेट एंड वॉच की रणनीति पर है। कर्नाटक चुनावों के नतीजों के बाद पायलट मामले पर चर्चा होगी। पायलट की यात्रा को निजी बताकर रंधवा इसको पार्टी से अलग कार्यक्रम बता चुके हैं। अब खड़गे को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा।

 

सचिन पायलट ने जब 11 अप्रैल को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन किया था, उस वक्त प्रभारी रंधावा ने अनशन से पहले ही रात को बयान जारी कर इसे पार्टी विरोधी गतिविधि करार दे दिया था। रंधावा के इस कदम का पायलट समर्थक नेताओं ने विरोध जताया था। उस वक्त पायलट मामले में पार्टी ने कोई कदम नहीं उठाया। इस बार पायलट भ्रष्‍टाचार के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन रंधावा ने इसे निजी यात्रा बताया। रंधावा ने इसे पार्टी विरोधी बताने से परहेज किया। पिछली बार के विवाद को देखते हुए इस बार रणनीति बदली गई है।

पायलट की यात्रा पर सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- हम नजर बनाए हुए हैं, कर्नाटक से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को रिपोर्ट सौंपेंगे

You May Also Like