Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, खुले मंच से कहा राक्षस; नारायण ने दी चेतावनी, कहा- मैहर में घुसने नहीं देंगे

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, खुले मंच से कहा राक्षस; नारायण ने दी चेतावनी, कहा- मैहर में घुसने नहीं देंगे
Santosh Pandey
June 18, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में भाजपा की अंदरूनी कलह गले की फांस बनती जा रही है। सतना में मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने खुले मंच से अपनी ही पार्टी के सतना से सांसद गणेश सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें राक्षस तक कह डाला। विधायक नारायण ने गणेश सिंह को मैहर में नहीं घुसने देने की चेतावनी भी दी।

 

दरअसल, विधाकय नारायण त्रिपाठी रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर मैहर के सिविल अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने सांसद गणेश सिंह पर आरोप लगाए कि गणेश ने लोकार्पण रोकने की कोशिश की। विधायक ने कहा कि वे हर काम में टांग अड़ाने की कोशिश करते हैं। जब लोकार्पण की सभी तैयारियां पूरी हो गईं, और हम वहां पहुंचे तो सांसद ने अधिकारियों को फोन पर कहा कि लोकार्पण मंत्री करेंगे, लेकिन कब कौन मंत्री करेंगे यह नहीं बताया।

 

बीजेपी विधायक ने सांसद को राजनीतिक प्रोटोकॉल का पालन करने और घमंड छोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही राक्षसों के लिए मैं राजनीति में आया हूं। मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और सुधार न हुआ तो सांसद का मैहर में प्रवेश बंद कर देंगे।

 

विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब काम हमारे प्रयास से हो रहे हैं तो उसके भूमिपूजन-लोकार्पण पर निर्णय लेने वाले सांसद कौन होते हैं? विधायक का भी प्रोटोकॉल होता है। राज्य शासन की योजना और पैसे से होने वाले कार्यों का शिलान्यास, भूमिपूजन-लोकार्पण विधायक करते हैं।

 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के गणेश सिंह और कांग्रेस के अजय सिंह राहुल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। उस वक्त नारायण कांग्रेस से विधायक थे। उन्होंने ऐन वक्त पर भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह का समर्थन कर दिया था। अजय सिंह राहुल को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में नारायण ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा से 2016 में उपचुनाव लड़ा और विधायक बने। इस बीच गणेश सिंह और नारायण त्रिपाठी के बीच शीत युद्ध भी शुरू हो गया, जो अब भी जारी है।

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, खुले मंच से कहा राक्षस; नारायण ने दी चेतावनी, कहा- मैहर में घुसने नहीं देंगे

You May Also Like