Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चार महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले पति ने नागपुर से लापता भाजपा नेत्री की जबलपुर में हत्या की; सोने की चेन को लेकर दोनों में बहस हुई थी

चार महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले पति ने नागपुर से लापता भाजपा नेत्री की जबलपुर में हत्या की; सोने की चेन को लेकर दोनों में बहस हुई थी
Santosh Pandey
August 11, 2023

The Fact India: महाराष्ट्र के नागपुर से लापता भाजपा नेत्री सना खान की जबलपुर में हत्या कर दी गई है। हत्‍या का आरोप सना के पति अमित उर्फ पप्‍पू साहू पर लगा है। जबलपुर की गोराबाजार पुलिस ने आरोपी पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सना की हत्या कर शव हिरन नदी में फेंकना स्‍वीकार कर लिया है। हत्‍या क्‍यों और कैसे की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। सना ने चार महीने पहले ही अमित से कोर्ट मैरिज की थी।

 

 बताया जा रहा है कि सना ने शादी में अमित को सोने की चेन गिफ्ट स्वरूप दी थी। पिछले कुछ दिनों से जब भी सना, अमित को वीडियो कॉल करती तो उसके गले में वह चेन दिखाई नही देती। इसे लेकर कई मर्तबा फोन पर दोनों की बहस हुई थी। सना ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपए की चेन खरीदकर अमित को दी थी। बताया जा रहा है कि सना खान को गोल्ड पहनने का काफी शौक था। उसके गले और हाथों में हमेशा चार से पांच लाख रुपए के जेवरात रहते थे।

 

जानकारी के मुताबिक सना ने जो सोने की चेन अमित को दी थी, वह जुलाई माह से उसके गले से गायब है। सना जब कभी पूछती तो अमित बात टाल जाता। सना को शक था कि अमित ने चेन बेच दी है। नागपुर के मानकापुर थाने के अवस्थी नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री सना खान 2 अगस्त को जबलपुर आई थी। तभी से वह लापता थी। पता चला कि वह अमित साहू के पास आई थी। परिजनों ने अमित पर हत्या का शक जताया था।

 

2 अगस्त को भाजपा नेत्री सना खान के गायब होंने के बाद 3 अगस्त को नागपुर पुलिस की टीम जबलपुर आई। महाराष्ट्र पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के साथ एमपी पुलिस भी सना खान को तलाश करती रही। पुलिस ने अमित साहू के बिलहरी स्थित राजुल अपार्टमेंट में भी तलाशी ली लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस मध्य प्रदेश पुलिस के साथ बेलखाडू स्थित अमित साहू के ढाबे भी गई। लेकिन वहां पर भी पुलिस के हाथ खाली ही रहे।

 

अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र ने अब सना खान के गायब होंने को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को एक पत्र लिखकर सीआईडी जांच की मांग की। अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री जुनेद खान ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सना खान को गायब हुए 9 दिन बीत गए है। लेकिन आज तक चाहे एमपी पुलिस हो या फ़िर महाराष्ट्र पुलिस तलाश नही कर पाई है, इसलिए अब इस मामले को क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट को सौंपा जाए।

 

पुलिस ने ढाबे में काम करने वाले नौकर जितेंद्र को हिरासत में लिया था। जितेंद्र ने पुलिस बताया कि घटना वाले दिन अमित साहू कार से ढाबा आया था। कार को साफ करने के लिए कहा था। नौकर ने यह भी बताया कि जब वह कार साफ कर रहा था, उस दौरान कार की डिक्की में खून के निशान मिले थे। उसने पूछा तो अमित ने डांट कर शांत करवा दिया था।

चार महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले पति ने नागपुर से लापता भाजपा नेत्री की जबलपुर में हत्या की; सोने की चेन को लेकर दोनों में बहस हुई थी

You May Also Like