Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भाजपा नेता प्रियांश की गोली से घायल छात्रा वेदिका की मौत, पीठ में गोली फंसा था, जहर पूरे शरीर में फैल गया; पुलिस ने हत्या का केस जोड़ा

भाजपा नेता प्रियांश की गोली से घायल छात्रा वेदिका की मौत, पीठ में गोली फंसा था, जहर पूरे शरीर में फैल गया; पुलिस ने हत्या का केस जोड़ा
Santosh Pandey
June 26, 2023

The fact India: जबलपुर में भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के गोली मारने से घायल एमबीए छात्रा वेदिका ठाकुर की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वह पिछले 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। 16 जून को बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा के दफ्तर में वेदिका ठाकुर को प्रियांश ने गोली मार दी थी। पीठ में गोली फंसी होने के कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने प्रियांश के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा 302 बढ़ा दी है।

 

वेदिका के चाचा अशोक ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद वेदिका की हालत में सुधार होने लगा था। वेदिका के पेट का ऑपरेशन भी किया गया था। लेकिन पीठ में गोली फंसी रहने से जहर धीरे-धीरे शरीर में फैलता गया। उसकी हालत नाजुक हो गई। शनिवार को बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। डाक्टरों का कहना है कि वेदिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

 

गोलीकांड के बाद भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा फरार था। पुलिस की कई टीम उसे तलाश में जुट गई थीं। इस बीच, 19 जून की दोपहर प्रियांश भाजपा लिखी काले रंग की स्‍कॉर्पियो से धनवंतरी नगर पुलिस चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस ने कहा कि प्रियांश को अंधमूक बायपास से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो प्रियांश के दफ्तर में लगे सीसीटीवी खराब थे। हालांकि वेदिका के परिवार वाले इस बयान को मनाने के लिए तैयार नहीं है।

 

आठ साल पहले वेदिका के पिता महेंद्र सिंह ठाकुर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। महेंद्र सिंह एपेक्स बैंक में फोर्थ क्लास कर्मचारी थे। 2015 में बैंक के गार्ड ने उन्हें गोली मार दी थी। वेदिका के चाचा अशोक ठाकुर ने बताया कि पहले महेंद्र सिंह और अब वेदिका की मौत से परिवार टूट गया है। परिवार में अब वेदिका की मां और भाई ही बचे हैं।

 

बता दें कि 16 जून को भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने अपने ऑफिस में वेदिका को गोली मारी थी। इसके बाद घायल हालत में उसे लेकर 6 घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान प्रियांश ने उसे इलाज के लिए दो निजी अस्पताल ले गया। शाम 6 बजे दमोह नाका स्थित एक अस्पताल में उसे छोड़कर फरार हो गया था।

भाजपा नेता प्रियांश की गोली से घायल छात्रा वेदिका की मौत, पीठ में गोली फंसा था, जहर पूरे शरीर में फैल गया; पुलिस ने हत्या का केस जोड़ा

You May Also Like