Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

Ashubh Yog : 14 अप्रैल तक रहेगा सूर्य-शनि का अशुभ असर

The Fact India : 14 जनवरी को बुधादित्य शुभ योग खत्म हो गया है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर गया है और शनि के साथ रहेगा। लेकिन अब अगले तीन महीनों तक सूर्य-शनि का अशुभ योग (Ashubh Yog) बना रहेगा। जिससे राजनीतिक, प्रशासनिक और बड़े मौसमी बदलाव हो सकते हैं। 14 जनवरी की रात को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर शनि के साथ हो जाएगा। फिर दो दिन बाद यानी 17 को शनि राशि बदलकर कुंभ में चला जाएगा। जिससे सूर्य-शनि का अशुभ (Ashubh Yog) द्विर्द्वादश योग एक महीने तक रहेगा। 13 फरवरी से फिर सूर्य-शनि एकसाथ कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में चला जाएगा। जिससे 14 अप्रैल तक फिर से सूर्य-शनि का अशुभ (Ashubh Yog) द्विर्द्वादश योग रहेगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से देवताओं का दिन शुरू होगा और मलमास खत्म हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव द्वारा किए जाने वाले राशि परिवर्तन को बहुत ही अहम माना जाता है। जब भी सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि में भाव फल में अत्यधिक वृद्धि देखी जाती है। जब सूर्य देव किसी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति नाम से संबोधित किया जाता है। 14 जनवरी के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और शनि ग्रह पहले से ही इस राशि में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सूर्य और शनि ग्रह की मकर राशि में युति होगी।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहता है। फिर सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता है। 30 दिनों के बाद 12 राशियां बदलने का मतलब है कि सूर्य का पारगमन एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार होता है। सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है। मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है। लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है। सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है। उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है।

देश-दुनिया पर असर
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष में सूर्य और शनि को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। जब भी ऐसे योग (Ashubh Yog) बनते हैं तब देश-दुनिया में अनचाहे बदलाव और दुर्घटनाएं होती हैं। तनाव, अशांति और डर का माहौल भी बनता है। पिछले साल भी इन दिनों ये अशुभ योग बना था। ज्यादातर लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कई लोग मानसिक और शारीरिक तौर से तो परेशान रहेंगे ही साथ ही सेहत संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। शनि-सूर्य का अशुभ योग (Ashubh Yog) बनने से राजनीतिक नजरिये से समय अनुकूल नहीं रहेगा। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे। राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे। धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी। रेल दुर्घटना होने की संभावना। महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं (Ashubh Yog) है। कोई बड़ी फिल्म अभिनेत्री से दुखद समाचार। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। मनोरंजन फिल्म नाटक फैशन डांसर कॉमेडी चर्चा में रहेंगे।
उपाय
कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें। बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें। रविवार के दिन उपवास रखे। रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें। जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें । भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें । पीपल के पेड़ मे जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाकर उसकी परिक्रमा करें। हनुमानजी और शनि देव के मंदिर में तेल का दीपक लगाएं। शनि देव को तिल या सरसों का तेल चढ़ाएं। जरुरतमंद लोगों को भोजन और गर्म कपड़ों का दान करें।

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं सूर्य के मकर राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव।

Eclipse 2023 : साल 2023 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण

मेष राशि- आपको अपनी नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। अपनी वाणी और बुद्धि के बल पर कठिन से कठिन कार्य को भी सिद्ध कर देने वाले होंगे।

वृष राशि- सूर्य के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और आपके करियर में आपको तरक्की मिलने के योग भी दिखाई दे रहे है। धार्मिक स्थल की यात्रा के साथ ही गुरुओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ा हुआ रहने वाला है।

मिथुन राशि- इस समय आपको बेहद सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको धन के लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा वही अपनी वाणी से किसी को नुकसान नहीं करना है। मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

कर्क राशि- आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय कोई भी मनमुटाव कलह का कारण न बने इस बात का आपको ध्यान रखना है। इस समय आपको नौकरी में उच्च अधिकारी सहयोग प्रदान करने वाले रहेंगे। इस समय ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं करें।

सिंह राशि- आपके सभी शत्रु खत्म हो जाएंगे। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले है। इस समय आयात निर्यात से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा प्राप्त होगा। सरकार के साथ काम कर रहे जातकों को बढ़िया अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने वाली है। इस समय शेयर मार्किट से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस समय आपको अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि- आपको थोड़ा मानसिक तनाव सम्भव है। इस समय आपको कार्य स्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूर्य के कारण सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि- आपको यात्राओं से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने पिता और भाग्य का सहयोग मिलने वाला है। अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो इसमें आपको मदद मिल सकती है। इस समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि- आपके खर्चे बढ़ सकते है। इस समय आपको वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी होगी। गुप्त विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ सकता है। इस समय किसी भी प्रकार की पारिवारिक कलह से आपको बचकर रहना होगा। आपको धन निवेश के लिए अच्छे अवसर के मौके मिल सकते है।

मकर राशि- इस समय आपके कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। आपके पिता के साथ आपके मतभेद उभर सकते है। हड्डियों से जुडी किसी परेशानी से आपका सामना हो सकता है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपनी पत्नी के साथ व्यर्थ मतभेद न होने दे।

कुंभ राशि- आपको अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा। नौकरी में जो तरक्की आप चाह रहे है उसमे अभी थोड़ा समय लगने वाला है। इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है। आयात और निर्यात से जुड़े कारोबारी वर्ग को पैसे से जुड़ी कठिनाई सामने आ सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार होगी। सूर्य के प्रभाव से आपके शत्रु नष्ट होंगे और आपको यात्राओं से लाभ होगा, कारोबारी वर्ग को लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी, अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है।

355 Views