Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान में हैवानियत की हद पार, रेप पीड़िता को मारी गोली

राजस्थान में हैवानियत की हद पार, रेप पीड़िता को मारी गोली
Pooja Parmar
February 26, 2024

यह दर्दनाक दास्तां हैं राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में रहने वाली 25 साल की दुष्कर्म पीड़िता की, जिस पर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी राजेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार शाम 7:30 बजे हमला किया था। आरोपी ने पहले पीड़िता को गोली मारी और फिर गड़ासा लेकर उस पर टूट पड़ा। अंधाधुंध तरीके से वह एक के बाद एक वार करता रहा और दरिंदगी के जख्म जमीन पर पड़ी पीड़िता के शरीर पर छोड़ता गया। आरोपी ने युवती पर तब तक वार किए जब तक उसने उसे मरा हुआ नहीं समझ लिया। इसके वह उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।

यह हैवानियत प्रागपुरा थाने से 20 मीटर दूर हुई, इसके बाद भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लग गया।  25 साल की दुष्कर्म पीड़िता अपने भाई के साथ शनिवार शाम को स्कूटी से प्रागपुरा जा रही थी। इस दौरान बाइक से आए रेप के आरोपी राजेंद्र  यादव ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने पीड़िता को गोली मारी जो उसकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई और आरोपी राजेंद्र गड़ासा लेकर उसके टूट पर पड़ा। इसके बाद वह तब रुका जब उसे लगा कि वह मर चुकी है। इस दौरान आरोपी के साथ आए उसके साथी पीड़िता के भाई के साथ मारपीट करते रहे। बाद में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पीड़िता का इलाज किया जा रहा है, वह वेंटिलेटर पर है, जिदंगी और मौत के बीच झूल रही है। आरोपी राजेंद्र यादव के गड़ासे से वार करने के कारण युवती के सिर में फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा उसके सिर में पांच से ज्यादा घाव भी हैं। गड़ासे के वार से युवती का कान बीच से कट गया है। युवती के दोनों हाथ और पैर पर भी कई गहरे-गहरे घाव हैं। उसके कंधे पर भी बहुत गहरा जख्म है।

दुष्कर्म पीड़िता को मारी गई गोली उसकी पीठ में लगी और पेट में आकर फंस गई। गोली ने उसके पेनक्रियाज और आमाशय को भी जख्मी कर दिया।  डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। लंग्स सही काम करते रहे, इसके लिए चेस्ट ट्यूब भी डाली गई है।  अंदरूनी जख्मों के कारण युवती के पेट और सीने में खून जमा हो गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर इसे भी निकाला है। डॉक्टरों का कहना है कि युवती जब अस्पताल आई थी, उसकी हालत बहुत खराब थी। बहुत खून बह चुका था। अभी तक उसे तीन बार ब्लड चढ़ाया जा चुका हैं और भी चढ़ाना पड़ सकता है। शरीर के अंदरूनी अंगों में लगी चोट के कारण इंफेक्शन का खतरा बना हुआ है। उसे अभी तक होश भी नहीं आया है। उसके फेफड़े सही काम करें इसके लिए चेस्ट ट्यूब डाली गई है। डॉक्टरों की टीम उस पर नजर रखे हुए है।  दुष्कर्म पीड़िता पर हमले करने के मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव ने सोमवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। वह जयपुर में ट्रेन के सामने कूद गया, इससे उसका एक पैर कट गया। उसे जयपुर ट्रॉमा सेंटर के भर्ती करवाया गया है। युवती पर हमला करने के बाद से राजेंद्र फरार चल रहा था। वहीं, दो अन्य आरोपियों को प्रागपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती के साथ जून 2023 में आरोपी राजेंद्र यादव ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने थाने में दोबारा शिकायत दर्ज कराई तो उसकी सुरक्षा में दो जवान तैनात कर दिए गए। लेकिन, दो दिन बाद इन्हें हटा दिया गया। अब पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

राजस्थान में हैवानियत की हद पार, रेप पीड़िता को मारी गोली

You May Also Like