Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचाया

भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचाया
Pooja Parmar
January 30, 2024

भारतीय नौसेना ने समुंदर में आज 19 पाकिस्तानी नाविकों को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचा लिया। जैसे ही नौसेना को संदेश मिला उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी लोगों को बचा लिया। नौसेना ने पूर्वी सोमालिया के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव 'अल नईमी' और उसके चालक दल को बचाया।

गौरतलब है कि सुमित्रा भारतीय नौसेना का स्वदेशी तट रक्षक जहाज है जिसे सोमालिया और अदन की खाड़ी के पूर्व में समुद्री डकैती रोकने और समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 28 जनवरी को, एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव 'इमान' के अपहरण संदेश मिलने पर जहाज ने तुरंत कार्रवाई की थी। डाकुओं ने चालक दल को बंधक बना लिया था। सुमित्रा ने जहाज को रोक लिया और 29 जनवरी की सुबह 17 ईरानी चालक दल के साथ नाव को सुरक्षित रूप से छुड़ा लिया।

INS सुमित्रा उसी दिन दोबारा एक्शन में आया। एक और ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव 'अल नईमी' पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया था और उसके 19 चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया था। ये सभी पाकिस्तानी नागिरक थे। INS सुमित्रा ने बिना देरी किए नाव की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद तटरक्षकों ने हेलिकॉप्टर और बोट्स के जरिए चालक दल और नाव को छुड़ा लिया। INS सुमित्रा में तैनात जवानों ने नाव की तलाशी भी ली ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डाकुओं ने कुछ छोड़ तो नहीं दिया और चालक दल सुरक्षित रहें।

INS सुमित्रा ने महज 36 घंटे के अंदर दो मछली पकड़ने वाली नावों को बचाकर समुंदर में नौसेना का पराक्रम को दुनिया को दिखाय दिया। ये नावें दक्षिणी अरब सागर में, कोच्चि से लगभग 850 किलोमीटर पश्चिम में समुद्री डाकुओं के कब्जे में थीं। इन नावों पर कुल 36 चालक दल थे, जिनमें 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। भारतीय नौसेना ने दिखा दिया कि वो समुद्र में सभी तरह के खतरों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार है।

भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचाया