Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जयपुर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा, कल रॉयल्स और चैन्नई का मैच

जयपुर में धोनी के फैन्स का इंतेजार खत्म हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी जयपुर पहुंच गए हैं। वे सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी IPL मैच खेलते हुए नजर आएंगे। गुरुवार को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल से होगा। यही कारण है कि मैच से 4 दिन पहले ही स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। धोनी पूरी टीम के साथ जयपुर पहुंचे। यहां धोनी की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस इकट्ठा हो गए। इस दौरान धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं करते अभिवादन को स्वीकार किया।

एमएस धोनी 41 साल के हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं।

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खास है। उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को अपने करियर के शुरुआती दौर में जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में ही श्रीलंका के खिलाफ इंडियन टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। उस मैच में धोनी ने महज 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के जड़ते हुए नाबाद 183 रन की पारी खेल डाली और टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिलाई थी। उस मैच में धोनी ने नाबाद रहकर यह एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

धोनी आईपीएल में अब तक 240 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहे हैं। 240 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहे हैं। से ज्यादा मैच की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इस सीजन में उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

IPL के इस सीजन में अजिंक्य रहाणे भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने IPL में इस साल पावरप्ले में 222.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस सीजन में मुंबई के खिलाफ जब चेन्नई मुश्किल में थी। तो रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रहाणे ने दो रनों के साथ शुरुआत की और स्टेडियम के हर दिशा में शॉट लगाए। उन्होंने ने सिर्फ 19 गेदों में अर्धशतक पूरा किया। साल 2020 के बाद IPL में उनका ये पहला अर्धशतक था।

बता दें कि इससे पहले आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हरा दिया था। वहीं अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के इस सीजन के दूसरे मैच में राजस्थान और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इससे पहले 11 अप्रैल 2019 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट से हरा दिया था। चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई को इस लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए काफी मेहनत कराई थी। उस मैच में चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी।

जयपुर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा, कल रॉयल्स और चैन्नई का मैच
जयपुर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा, कल रॉयल्स और चैन्नई का मैच
जयपुर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा, कल रॉयल्स और चैन्नई का मैच

You May Also Like