Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

रामायण के लिए मेकर्स ने बनाए कड़े नियम, एक्टर्स को करने होंगे फॉलो

रामायण के लिए मेकर्स ने बनाए कड़े नियम, एक्टर्स को करने होंगे फॉलो
Pooja Parmar
May 2, 2024

रणबीर कपूर की एनिमल के बाद अब अगर उनकी अगली फिल्म 'रामायण' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं साई पल्लवी फिल्म में सीता का किरदार अदा कर रही हैं। इसके अलावा अरुण गोविल से लेकर लारा दत्ता तक 'रामायण' में कई एक्टर नजर आने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और सेट से एक के बाद एक स्टार की फोटो लीक हो रही है। रामायण के सेट से एक्टर्स के गेटअप में उनकी लगातार तस्वीरें लीक होने से मेकर्स भी परेशान हो चुके हैं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए अब नितेश तिवारी और मेकर्स ने सेट पर बहुत ही कड़े नियम बना दिए हैं।

बीते दिनों नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण के सेट से अरुण गोविल और लारा दत्ता की उनके पात्रों के लुक में फोटो इंटरनेट मीडिया पर लीक हुई थी। हाल ही में फिल्म में राम बनें रणबीर कपूर और सीता बनीं सई पल्लवी की फोटो भी लीक हुई। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में चल रही है।

फोटो लीक होने के बाद अब खबर है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए निर्माताओं ने शेड्यूल में बदलाव किए हैं। सूत्रों के मुताबिक रामायण सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। समय से पहले इसके चरित्रों के लुक सामने आने से इसकी नवीनता प्रभावित हो सकती है।

इसके मद्देनजर फिल्म निर्माता ने इनडोर शूट को प्राथमिकता देने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है। इससे फोटो के लीक होने की संभावना कम हो जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अगले कुछ हफ्तों तक आउटडोर शूटिंग रात में होगी। इसके अलावा, तस्वीरों के लिए सेट के आसपास छिपे पैपराजी या प्रशंसकों से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह से अब फिल्म बनने से पहले इसकी कोई भी जानकारी बाहर नहीं जाए।

आपको बता दें कि निर्देशक नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर के नाम की घोषणा खुद ही कर दी थी, जबकि सनी देओल और यश भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं, इसकी जानकारी 'परदेस' डायरेक्टर सुभाष घई ने शेयर की थी। रामायण की आधिकारिक घोषणा रामनवमी के अवसर पर होने की खबरें थी, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म को लेकर अभी चुप्पी साध रखी है।

रामायण के लिए मेकर्स ने बनाए कड़े नियम, एक्टर्स को करने होंगे फॉलो

You May Also Like