Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
बीजेपी पैसे और एजेंसियों का दुरुपयोग करके सत्ता में आना चाहती है- प्रियंका गांधी
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Himachal Lok Sabha Election) और विधानसभा उपचुनाव (Himachal Assembly By-Election) एक साथ होने जा रहे हैं। चुनाव होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने हिमाचल सरकार पर विश्वास जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पार्टी का समर्थन करेंगे और प्रदेश में सच्चाई की ही जीत होगी।
कांग्रेस महासचिव ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे और एजेंसियों का उपयोग करके सत्ता में आना चाहती है। ऐसा करना लोकतंत्र नष्ट करने के सामान है। वहीं कांग्रेस का संकल्प सच्चाई, साहस और धैर्य के साथ लोगों के लिए अथक प्रयास करने का है।
`प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'मैंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मुलाकात की। मुझे उनकी एकता, कड़ी मेहनत, मजबूती से चुनाव लड़ने के साहस और लोगों के प्रति उनके समर्पण पर गर्व है।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जनता हमारा समर्थन करेगी और सच्चाई की जीत होगी।
बता दें हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर एक जून को उपचुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा चार लोकसभा सीटें हैं। 2019 में भाजपा ने चारों सीटें जीतकर अपने नाम की थी। लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद 2021 में आवश्यक उपचुनाव में मंडी को भाजपा से छीन लिया।
कांग्रेस के मुताबिक प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में लोगों के जनादेश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरवरी में वह भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' को विफल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहीं। प्रियंका गांधी 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अभियान का चेहरा थीं। वह पहले भी कांग्रेस के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा चुकी हैं।