Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

The kerala story : विवाद के बाद किया गया बड़ा बदलाव

The kerala story : विवाद के बाद किया गया बड़ा बदलाव
Pooja Parmar
May 2, 2023

हाल ही में सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में यह दावा किया गया था कि 32 हजार लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसपर विवाद शुरू हो गया है, जिसके बाद अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इससे पहले ट्रेलर में उल्लेख किया गया था कि लगभग 32,000 महिलाएं केरल से लापता हो गई हैं। अब निर्माता ने इसमें बदलाव किया है। मंगलवार को फिल्म का नया टीजर जारी किया गया, जिसके इंट्रो में बड़ा बदलाव करते हुए अब कहा गया है कि तीन महिलाओं का ब्रेनवॉश करने के बाद धर्म परिवर्तन किया गया और उन्हें भारत और विदेशों में आतंकी मिशन पर भेजा गया, जबकि इससे पहले उनकी संख्या 32 हजार बताई जा रही थी।

सिनेमा हॉलों में इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म को लेकर केरल में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। खासकर सत्तासीन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस और भाजपा के बीच इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हजारों युवा महिलाओं को इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने तथा सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में जाने के लिए भड़काया गया था। 

एक दूसरे पर हो रहे हमलावर

इस फिल्म का सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और कांग्रेस विरोध कर रहे हैं। जहां एक तरफ कहा जा रहा कि फिल्म में सच्चाई नहीं है, बल्कि यह गलत विचारधारा को बढ़ावा देने का काम है। साथ ही फिल्म में लगाए गए आरोपों को सिद्ध करने पर एक करोड़ देने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरे लोगों ने पलटवार करते हुए कहा कि हम 10 करोड़ देंगे। आप सिद्ध करिए यह वास्तविकता नहीं है।

 

The kerala story : विवाद के बाद किया गया बड़ा बदलाव

You May Also Like