Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

एशियन गेम्‍स में वुशू खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ियों को चीन ने एंट्री से रोका, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दौरा रद्द किया, भारत ने आपत्ति जताई

एशियन गेम्‍स में वुशू खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ियों को चीन ने एंट्री से रोका, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दौरा रद्द किया, भारत ने आपत्ति जताई
Santosh Pandey
September 22, 2023

The Fact India: चीन ने 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए तीन भारतीय खिलाड़ियों को देश में एंट्री पर रोक लगा दी है। ये तीनों खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश के हैं। चीन के इस फैसले का भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वुशू टीम के बाकी प्लेयर चीन के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में शामिल होने के लिए अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।

 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि चीन के इस फैसले की निंदा करता हूं। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। चीन के इस कदम से राज्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आएगा। चीन के इस कदम पर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी को रोक लगानी चाहिए।

 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय नागरिकों के प्रति चीन के भेदभावपूर्ण व्यवहार को हम खारिज करते हैं। चीन की कार्रवाई एशियन गेम्स की भावना, इवेंट के नियमों का उल्लंघन है।

 

ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के अंतरिम अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि हमने वर्किंग कमेटी के साथ बैठक की थी और इस मुद्दे को सरकार के सामने भी उठा रहे हैं। वहीं, ओसीए के उपाध्यक्ष वेई जिजहोंग ने दावा किया कि चीन पहले ही भारतीय खिलाड़ियों के लिए वीजा जारी कर चुका है, जिसे खिलाड़ियों ने लेने से मना कर दिया था।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को चीन के हांगझोऊ शहर में 19वें एशियन गेम्स में 24 सितंबर को होने वाले वुशू गेम में हिस्सा लेना था। तीनों खिलाड़ियों के नाम न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु हैं।

एशियन गेम्स की इवेंट कमेटी ने खेल में भाग लेने के लिए मंजूरी दे दी थी। दो एथलीट अपने एक्रेडेशन कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए, जो चीन में एंट्री के लिए वीजा के रूप में काम करता। तीसरे एथलीट को एक्रेडेशन कार्ड मिल गया था। बाद में चीन की ओर से बताया गया कि उसे हॉन्गकॉन्ग से आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

एशियन गेम्‍स में वुशू खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ियों को चीन ने एंट्री से रोका, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दौरा रद्द किया, भारत ने आपत्ति जताई

You May Also Like