Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई; आईपीएल के पहले ही मुकाबले में चेन्नई के कप्तान हो गए थे चोटिल

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई; आईपीएल के पहले ही मुकाबले में चेन्नई के कप्तान हो गए थे चोटिल
Santosh Pandey
June 1, 2023

The Fact India: मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में गुरुवार को भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने का सफलपूर्वक ऑपरेशन हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धोनी घायल हो गए थे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को अगले सीजन के मिनी ऑक्शन से रिलीव किए जाने पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सीईओ काशी विश्‍वनाथ ने कहा कि सच कहूं तो हमने अभी नहीं सोचा है। यह धोनी पर निर्भर करता है कि वह आगे क्या फैसला लेंगे। 

 

आईपीएल के 16वें संस्‍करण के पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।

 

मैच के बाद चेन्‍नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था। धोनी बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर मैच में खेलने के लिए आते थे। घुटने की चोट के कारण ही वह नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए। वह दौड़ कर रन लेने के बजाय बड़े शॉट ज्यादा खेलते ज्यादा नजर आए। आईपीएल सीजन के बीच में धोनी ने कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। इसलिए वह निचले क्रम पर आकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।

 

धोनी से पहले सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ऋषभपंत की भी घुटने की सर्जरी हो चुकी है। सुरेश रैना ने साल 2019 में घुटने की सर्जरी कराई थी। रैना को घुटने में 2007 से ही समस्या थी। पिछले साल सितंबर में रवींद्र जडेजा ने घुटने की सर्जरी कराई थी। पिछले साल एशिया कप के दौरान हांगकांग के खिलाफ मैच में उनके घुटने में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप सहित कई टूर्नामेंट से टीम से बाहर रहे थे। पंत को भी कार एक्सीडेंट के बाद घुटने की सर्जरी करानी पड़ी। उनके घुटने का भी ऑपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने किया।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई; आईपीएल के पहले ही मुकाबले में चेन्नई के कप्तान हो गए थे चोटिल

You May Also Like