Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
IPL-16 : गुजरात ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार के फाइनल में; 28 मई को चेन्नई से खिताबी मुकाबला

The Fact India: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालिफायर-2 में पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हार्दिक पंड्या की टीम आईपीएल-2023 के फाइनल में पहुंच गई है। ओपनर शुभमन गिल (129) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर चैंपियन गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में गई है। 28 मई को एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स से गुजरात टाइटंस भिड़ेगी। पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।
अहदाबाद में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पावरप्ले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की। टीम के दोनों ओपनर रंग में नजर आए। 6 ओवर के खेल में टीम ने 50 रन बनाए। गिल और साहा क्रीज पर सुरक्षित रहे। गुजरात के ओपनर शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के बीच अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी हुई। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के ओपनिंग जोड़ी ने 38 बॉल पर 54 रन जोड़े। इस साझेदारी को पीयूष चावला ने साहा को आउट करके तोड़ा। 54 रन पर ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवाने के बाद गिल ने साई सुदर्शन के साथ शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 64 बॉल पर 138 रन जोड़े।
इस साझेदारी को आकाश मधवाल ने तोड़ा। उन्होंने गिल का विकेट लिया। गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल करियर की तीसरा शतक जमाया। उन्होंने 49 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। गिल ने मौजूदा सीजन का तीसरा शतक जमाया है। इतना ही नहीं, यह गिल के करियर का तीसरा आईपीएल शतक भी है। गिल ने 60 बॉल की पारी में 129 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। गिल प्लेऑफ में सेंचुरी जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं।
साई सुदर्शन 31 बॉल पर 43 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। वे अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का ही जमा सके। साई रिटायर्ड आउट होने वाले सीजन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले, अथर्व तायड़े और रविचंद्रन अश्विन रिटायर्ड आउट हुए थे। मुंबई को पीयूष चावला और आकाश मधवाल ने एक-एक विकेट दिलाया।
234 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुबंई की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में नेहल वाधेरा आउट हो गए, दूसरे ओवर में कैमरून ग्रीन रिटायर्ड हर्ट हो गए और तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को मोहम्मद शमी ने चलता कर दिया। नंबर-5 पर उतरे तिलक वर्मा ने 14 ही गेंदों पर 43 रन बनाए, लेकिन पावरप्ले की आखिरी गेंद पर राशिद खान का शिकार हो गए।
टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बनाए। पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। उन्होंने 14 गेंद पर 43 रन की पारी खेली और सूर्यकुमार यादव के साथ महज 22 गेंद पर 51 रन बनाए। तिलक के बाद कैमरून ग्रीन और सूर्या ने 32 गेंदों पर 51 रन जोड़े। ग्रीन 20 बॉल में 30 रन बनाकर आउट हुए।
