Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीएम शिवराज के डिनर में नेपाल के पीएम प्रचंड शामिल हुए, महाकाल की पूजा की; रुद्राक्ष की माला भेंट की, नेपाली जनता को संबोधित किया

सीएम शिवराज के डिनर में नेपाल के पीएम प्रचंड शामिल हुए, महाकाल की पूजा की; रुद्राक्ष की माला भेंट की, नेपाली जनता को संबोधित किया
Santosh Pandey
June 3, 2023

The Fact India: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार को होटल मैरियट में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से आयोजित डिनर में शामिल हुए। इससे पहले प्रचंड उज्‍जैन में महाकाल का दर्शन करने के बाद इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित नेफ्ररा मैटेरियल रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद इंदौर में वर्षों से रह रहे नेपाल के नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान करीब 50 से अधिक नेपाली नागरिक मौजूद थे। सभी के हाथ में भारत और नेपाल के झंडे थे।

 

शुक्रवार सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड इंदौर आए। महाकाल का दर्शन करने के लिए यहां से दोपहर 12.45 बजे उज्जैन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने महाकाल लोक देखा। ई-कार्ट से मंदिर पहुंचे। महानिर्वाणी अखाड़े में धोती-सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया। गर्भगृह में प्रचंड के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी पूजा-अर्चना की। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन के दौरान प्रचंड ने 100 रुद्राक्षों की माला भेंट की। रुद्राक्ष की यह माला नेपाल में बनी है। 51 हजार रुपए कैश भी चढ़ाया।

 

वे अपने तय समय से करीब एक घंटे की देरी से उज्जैन पहुंचे थे। प्रचंड सुबह 11 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। प्रचंड ने मुख्‍यमंत्री शिवराज से कहा कि आपसे मिलकर लग ही नहीं रहा है हम पहली बार मिल रहे हैं। स्वागत से बहुत अभिभूत हूं। उन्होंने इंदौर के स्पेशल पोहे खाए। प्रचंड अपनी बेटी गंगा दहल के साथ आए हैं।

 

प्रचंड से मुलाकात के दौरान शिवराज ने कहा कि भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों, लेकिन सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव और संस्कार एक जैसे हैं। आपके आगमन से भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे। इसके बाद इंदौर से प्रचंड  और अन्य अतिथि उज्जैन रवाना हो गए।

सीएम शिवराज के डिनर में नेपाल के पीएम प्रचंड शामिल हुए, महाकाल की पूजा की; रुद्राक्ष की माला भेंट की, नेपाली जनता को संबोधित किया
सीएम शिवराज के डिनर में नेपाल के पीएम प्रचंड शामिल हुए, महाकाल की पूजा की; रुद्राक्ष की माला भेंट की, नेपाली जनता को संबोधित किया