Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, मोदी ने दिखाई झंडी, पीएम बोले- राजनीतिक संकट के बाद भी गहलोत जी यहां आए

The Fact India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर जयपुर से नई दिल्‍ली के लिए रवाना किया। देश की 15वीं वंदे भारत का रेगुलर संचालन 13 अप्रैल से अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच किया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने बुधवार से बुकिंग स्टार्ट कर दी है।

 

इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को अपना मित्र बताया। अपने 17 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा कि मैं गहलोत जी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं कि इन दिनों वह राजनीतिक आपाधापी में और अनेक संकटों से गुजर रहे हैं। उसके बावजूद विकास के काम के लिए समय निकाल कर आए। रेलवे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने गहलोत से कहा कि आपके दोनों हाथ में लड्‌डू है। रेल मंत्री राजस्थान से हैं और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं। जो काम आजादी तुरंत बाद हो जाने थे, 70 साल बाद उनके लिए आप मुझ पर इतना भरोसा कर रहे हैं, यही मेरी मित्रता की ताकत है।

 

मोदी ने कहा कि जब लोगों को स्थायी सरकार मिली, उसके बाद रेलवे में तेजी से बदलाव शुरू हुए। पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से जयपुर, दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा। यह ट्रेन राजस्थान की टूरिज्म को भी मदद करेगी। पुष्कर और अजमेर शरीफ आस्था के स्थल तक पहुंचने में लोगों को आसानी होगी। बीते दो महीनों में ये छठी वंदे भारत ट्रेन है, जिसे हरी झंडी दिखाई गई। वहीं, कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही देशभर में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन भी चलाई जाएंगी।


मोदी ने कहा कि पहले राजनीतिक स्वार्थ ही तय करता था कब कौन सी ट्रेन चलेगी। कौन रेल मंत्री बनेगा। रेलवे की भर्तियों में भ्रष्टाचार होता था। गरीब लोगों की जमीन छीनकर उन्हें नौकरियों का झांसा दिया गया। सब कुछ नजरअंदाज कर दिया गया। लेकिन जब देश के लोगों ने स्थिर सरकार बनवाई तब ये स्थितियां बदलीं। राजनीतिक दबाव हटा तो रेलवे ने भी चैन की सांस ली। आज हर भारतीय रेलवे का कायाकल्प होते देख गर्व महसूस करता है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, सांसद रामचरण बोहरा एवं दीया कुमारी आदि मौजूद थे।

 

राजस्थान को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, मोदी ने दिखाई झंडी, पीएम बोले- राजनीतिक संकट के बाद भी गहलोत जी यहां आए

You May Also Like