Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
राजस्थान पुलिस की मैसों में अब मोटा अनाज भी शामिल : ज्वार, बाजरा, रागी का लुत्फ उठाएंगे पुलिसकर्मी
- March 28, 2023 Author : Manish Gaur
जयपुर पुलिसकर्मियों की थाली में गेंहू, चावल के साथ मिलेट्स यनि मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी) भी सम्मिलित किया जाएगा। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 के रूप में घोषित किया है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स पोषक अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी का सेवन करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिलों और यूनिट में संपर्क सभा का आयोजन कर जवानों को मिलेट्स यानी पोषक अनाज की खूबियों के बारे में अवगत करा इसे भोजन में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। पुलिस लाइन और बटालियन मुख्यालय स्थित शॉप में मिलेट्स रखें जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मिलेट्स में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होने के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और खनिजों से भरपूर होने कारण इसे पोस्टिक धान्य भी कहा जाता है। मिलेट्स का भोजन में प्रयोग स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। मिलेट्स राजस्थान की भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के भी अनुकूल है और पुलिसकर्मियों के लिए ताकत वाले पोषण से भी भरपूर है।
पुलिस कल्याण शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिपिन कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला एसपी समेत पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रमुख के लिये निर्देश जारी किए है।
- Post By Manish