Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दुनिया पर अभी कोरोना का खतरा बरकरार, भारत में 1,368 सक्रिय केस
- January 12, 2023 Author : Team Fact India JP
The Fact India: चीन के साथ-साथ भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच, एक सैटेलाइट इमेज ने चीन की पोल खोल दी है। सैटेलाइट इमेज में चीन में हो रही मौतों की असलियत दिख रहा है। इसमें तांगशान शहर के एक श्मशान के बाहर लगी गाड़ियों की लाइन दिख रही है। इस इमेज को अमेरिकी मैक्सार टेक्नोलॉजीज कंपनी ने जारी किया है।
दरअसल, चीन के श्मशानों में लाशों का अंबार लगा है, जिसके चलते वहां वेटिंग चल रही है। लेकिन चीन इस बात को मानने को तैयार ही नहीं है। इधर, जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार (11 जनवरी) को 1 लाख 98 हजार 873 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में 16,772 मामले सामने आए। मौत का कुल आंकड़ा 381 रहा। 656 नए लोग अस्पताल में भर्ती हुए। इसके पहले एक्सपर्ट्स ने वॉर्निंग जारी की थी। उनका कहना है कि जापान में 15 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है।
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोरोना की चौथी लहर के खतरे को भांपते हुए हर बंदरगाह को ट्रेस किया जा रहा है। अब तक 8,700 फ्लाइट्स को ट्रेस किया जा चुका है। 15 लाख से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई है। उनमें से 200 से अधिक यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को आइसोलेशन के लिए भेजा गया था। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कुछ यात्रियों में कोविड बीएफ.7 वैरिएंट पाया है। हमारी वैक्सीन बीएफ.7 वैरिएंट से लड़ने के लिए काफी प्रभावी है। हम सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं। बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में 171 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1,368 सक्रिय केस हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से चीन में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां श्मशानों में शवों का अंबार लगा हुआ है। जगह खत्म होती जा रही है। इसे देखते हुए अब होटलों को श्मशानों में तब्दील किया जा रहा है। जर्मनी, बेल्जियम और लक्जमबर्ग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अगर जरूरी नहीं है तो लोग कुछ समय के लिए चीन न जाएं। जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने इस एडवाइजरी के पीछे चीन में आने वाले कोरोना पीक को बताया है।
- Post By Team Fact India