Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

देश-दुनिया में कोरोना का खतरा हुआ कम, चीन के लोगों में आई हर्ड इम्यूनिटी

The Fact India: दुनिया में कोरोना का खतरा अब कम होता जा रहा है। चीन में जहां हालात सुधर रहे हैं, वहीं, अमेरिका कोविड इमरजेंसी को खत्‍म करने जा रहा है। इटली और दक्षिण कोरिया में भी कोरोना के चलते लगाए गए प्रतिबंध को कम या खत्‍म करने का विचार हो रहा है।

चीन में कोरोना की खतरनाक लहर आने के बाद हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि देश के लोगों में हर्ड इम्यूनिटी आ गई है। इसके पहले चीन की हेल्थ एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा था कि जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद देश की 80 फीसदी आबादी वायरस की चपेट में आ चुकी है।

भारत में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट आई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 1,755 कोरोना के एक्टिव केस हैं। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 5.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 4 करोड़ से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

उधर, अमेरिका ने 11 मई को अपने देश में कोरोना इमरजेंसी खत्म करने का ऐलान किया है। यहां बीमारी से जुड़ी दो इमरजेंसी लगाई गई थीं। पहली- नेशनल इमरजेंसी और दूसरी- पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी। इटली की सरकार जल्द ही चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती को कम करेगी। 28 दिसंबर 2022 को लगाए गए प्रतिबंधों में यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया था।

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि चीनी यात्रियों पर लगे वीजा रिस्ट्रिक्शंस को जल्द ही हटाया जा सकता है। वहीं नए नियमों के मुताबिक, अब देश में इंडोर प्लेसेस में मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। ऐसा कोरोना के डेली केसेस में कमी आने की वजह से हुआ है।

फ्रांस में चीन से आने वाले यात्रियों के लिए 15 फरवरी तक कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। इससे पहले टेस्ट को 1 फरवरी से खत्म करने की बात कही गई थी। फ्रांस का कहना है कि चीन में कोरोना के हालात देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा, फ्लाइट में 6 साल की उम्र से बड़े सभी लोगों को मास्क पहनना भी जरूरी है।

217 Views

You May Also Like