Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

गर्मियों खाएं कच्चे आम की चटनी, त्वचा के लिए है फायदेमंद

गर्मियों खाएं कच्चे आम की चटनी, त्वचा के लिए है फायदेमंद
Pooja Parmar
April 10, 2023

 

गर्मियां आते ही हमारी डाइट भी काफी बदल जाती है। इस मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो न सिर्फ शरीर में ठंडक बनाए रखे, बल्कि हमें भीषण गर्मी और लू से भी बचाए। इसी वजह से गर्मियों लोग कच्चे आम का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग कई तरह से कच्चे आम को खाना पसंद करते हैं। आम पन्ना हो या फिर आम की चटनी लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर कच्चे आम की चटनी न सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ाती है,बल्कि आपकी सेहत को फायदा भी पहुंचाती है। अगर आप अभी तक कच्चे आम की चटनी के इन फायदों से अनजान हैं, तो चलिए जानते हैं इसके फायदों और इसे बनाने की रेसिपी के बारे में-

त्वचा के लिए गुणकारी
विटामिन- सी से भरपूर कच्चे आम की चटनी आयरन से भी भरपूर होती है। विटामिन सी त्वचा को हेल्दी रखने में काफी सहायक होता है। ऐसे में कच्चे आम की चटनी खाने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और इसमें मौजूद आयरन खून की कमी दूर करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।

पेट के लिए फायदेमंद
कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे आम की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारे पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे पेट के लिए गुणकारी होते हैं। साथ ही इसमें पाया जाना वाला एक खास तरह का एसिड हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो कच्चे आम की चटनी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में काफी मददगार होती है। इसमें कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कच्चे आम की चटनी खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा अच्छी रहती है, जिससे डायबिटीज में काफी फायदा मिलता है।

ऐसे बनाएं आम की चटनी

सामग्री

  • 250 ग्राम कच्चे आम
  • 6-7 कली लहसुन
  • धनिया पत्ती
  • पुदीना पत्ती
  • काला नमक स्वादानुसार
  • 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 2 चुटकी जीरा पाउडर
  • 2-3 हरी मिर्च

आम की चटनी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर गूदे को अलग कर लें।
  • अब छीले हुए लहसुन, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और आम डालकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
  • पीसते समय आप चाहें, तो इसमें 50 मिलीग्राम पानी भी मिला सकते हैं।
  • अब सभी सामग्रियों को एक स्मूद पेस्ट तैयार होने तक अच्छे से पीस लें।
  • एक अच्छा पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
  • बस तैयार है कच्चे आम की स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी।
गर्मियों खाएं कच्चे आम की चटनी, त्वचा के लिए है फायदेमंद