Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

रणजी में पृथ्वी शॉ ने ठोंका अपना पहला तिहरा शतक, 400 रन बनाने से चूके

The Fact India: रणजी ट्रॉफी में मुंबई के पृथ्वी शॉ ने बुधवार को एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। पृथ्वी शॉ इस फॉर्मेट में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्‍कोरर बने। रणजी ट्रॉफी करियर में पृथ्वी शॉ ने अपना पहला तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने 383 बॉल पर 379 रन की पारी खेली। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। उनसे पहले 1948-49 के सीजन में बीबी निंबालकर ने महाराष्ट्र के लिए 443 रन की नॉटआउट पारी खेली थी।

पृथ्वी का स्कोर रणजी ट्रॉफी में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने त्रिपुरा के समित गोहेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गोहेल ने 2016 में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी। गुवाहाटी में मुंबई और असम के बीच रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 का मैच खेला जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी तब 240 के स्कोर पर नाबाद थे।

बुधवार को पहले सेशन में ही उन्होंने 326 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 379 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पृथ्वी शॉ ने 49 चौके और 4 छक्के लगाए। रणजी ट्रॉफी में यह उनका बेस्ट स्कोर भी है। 2019-20 के रणजी सीजन में उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ 202 रन बनाए थे। मुंबई ने दूसरे सेशन तक 127 ओवर में 3 विकेट पर 608 रन बना लिए हैं।

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक बनाकर सरफराज खान के साथ खेल रहे हैं।इस पारी के साथ ही पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। उनसे पहले 1990-91 के सीजन में संजय मांजरेकर ने मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ 377 रन की पारी खेली थी। मुंबई की टीम इस सीजन के 4 में से 2 मैच जीतकर एलिट ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम के 16 पॉइंट्स हैं। 19 पॉइंट्स के साथ सौराष्ट्र की टीम इस ग्रुप में टॉप पर है।

127 Views

You May Also Like