Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- मारे जाएंगे पुतिन, जेलेंस्की बोले- रूसी प्रेसिडेंट के करीबी ही करेंगे हत्या

The Fact India: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि व्लादिमिर पुतिन को उनके करीबी ही मार डालेंगे। रूस-यूक्रेन जंग पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में जेलेंस्की ने यह दावा किया है। डॉक्‍यूमेंट्री का नाम ‘इयर’ है। न्यूजवीक मैगजीन में इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी दी गई है।

पिछले साल 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन की जंग की शुरुआत हुई थी। दोनों ही देश अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हाल ही में जेलेंस्की को मदद का भरोसा दिलाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे।

न्यूजवीक’ मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस डॉक्यूमेंट्री में जेलेंस्की कह रहे हैं कि वो दिन दूर नहीं, जब पुतिन के करीबी ही उनके खिलाफ काम करेंगे। ये ही वो मौका होगा जब पुतिन का ही कोई करीबी उनका कत्ल कर देगा। उन्हें मेरे शब्द याद रखने चाहिए। हालांकि ये दिन कब आएगा? मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।

जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि पुतिन के कुछ करीबी यूक्रेन से जारी युद्ध और देश की बाकी कुछ नीतियों से खुश नहीं हैं। यूक्रेन में रह रहे रूस के विपक्षी नेता ल्या पोनोमारेव ने पिछले महीने दावा किया था कि सात अक्‍टूबर से पहले पुतिन का कत्ल कर दिया जाएगा। पुतिन के सख्त विरोधी रहे इस नेता ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति किसी भी सूरत में अपना 71वां जन्मदिन नहीं मना पाएंगे।

उनके मुताबिक, पुतिन के कत्ल की साजिश रची जा रही है और उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे जो उनके काफी करीबी हैं। पोनोमारेव को रूस के सबसे काबिल और जिम्मेदार नेताओं में से एक माना जाता रहा है। 2007 से 2016 तक वो सांसद रहे। उनकी पहचान एक ऐसे सांसद और विपक्षी नेता की रही, जिसने पुतिन की कई गलत नीतियों का हर प्लेटफॉर्म पर विरोध किया।

इसके पहले वेस्टर्न और खासकर अमेरिकी मीडिया कई बार दावा कर चुका है कि रूसी राष्ट्रपति को कैंसर और पार्किन्सन जैसी गंभीर बीमारियां हैं और वो किसी भी वक्त कोमा में जा सकते हैं। हालांकि रूसी सरकार ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है।

You May Also Like