Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
हार के बावजूद एनीमिया से पीड़ित कंबोडियाई एथलीट ने बारिश में भींगते हुए 5000 मीटर की रेस पूरी की, 90 सेंकेंड तक ट्रैक पर अकेली दौड़ी
The Fact India: हार के बावजूद एनीमिया पीड़ित एथलीट ने सभी का दिल जीत लिया। एनीमिया से पीड़ित कंबोडिया की महिला धावक बोउ समनांग ने साउथ ईस्ट एशियन गेम्स में बारिश में भीगते हुए 5000 मीटर दौड़ को पूरा किया। वह ट्रैक पर 90 सेकेंड तक बारिश में अकेली दौड़ती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी लोग कंबोडिया की इस महिला धावक के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। 16 मई को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की ऑफिशियल वेबसाइट पर समनांग का इंटरव्यू जारी होने के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ।
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने बोउ सोमनांग के जज्बे को सलाम करते हुए 10 हजार डॉलर (8,25,887 रुपए) इनाम में दिए। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी बोउ सोमनांग से काफी प्रभावित हुईं। यह इनाम उनकी ओर से है। कंबोडिया में पांच से 17 मई से तक साउथ ईस्ट एशियन गेम्स हुए। आठ मई को विमेंस के 5000 मीटर दौड़ का आखिरी इवेंट था। सभी एथलीटों के दौड़ पूरा करने से पहले ही बारिश शुरू हो गई।
ट्रैक पर कंबोडिया की बोउ समनांग अकेली थीं और वे दौड़ अभी पूरा नहीं कर पाई थीं, तब भी बारिश हो रही थी। हालांकि वह रेस हार चुकी थी, बावजूद इसके समनांग ने बारिश में भीगते हुए ही दौड़ को पूरा किया। इस दौरान लोग ताली बजाकर उनकी हौसला अफजाई करते रहे। पहले स्थान पर रहने वाली एथलीट ने छह मिनट पहले ही दौड़ को पूरा कर लिया था।
ओलंपिक्स डॉट कॉम से बात करते हुए बोउ समनांग ने बताया कि वह एनीमिया से पीड़ित है। इवेंट के दिन तबीयत भी खराब थी। ऐसे में वह धीरे-धीरे दौड़ रही थी। वह केवल दौड़ को पूरा करना चाहती थी। समनांग को पहले से ही अंदाजा हो गया था कि दौड़ पूरा करने से पहले बारिश शुरू हो जाएगी। फिर भी वह दौड़ को पूरा करने की ठानी। इस दौरान स्टेडियम में लोगों का पूरा साथ मिल रहा था। बारिश होने के बावजूद वह दौड़ पूरी कर ली। समनांग के पास बीच में दौड़ को छोड़ने की स्वतंत्रता थी। पर वह ऐसा नहीं की।