Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी ने एक घंटे खेला गोल्फ; यूएस ओपन का मैच भी देखा, छुट्टी मनाने परिवार सहित अमेरिका में हैं

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी ने एक घंटे खेला गोल्फ; यूएस ओपन का मैच भी देखा, छुट्टी मनाने परिवार सहित अमेरिका में हैं
Santosh Pandey
September 8, 2023

The Fact India: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्र‍पति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ गोल्‍फ खेला। डोनाल्ड ट्रंप ने उनके लिए गोल्फ मैच की मेजबानी की। दोनों करीब एक घंटे मैच खेलते रहे। धोनी-ट्रंप के गोल्‍फ खेलते हुए का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 7 सितंबर को धोनी अल्कारेज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन में खेले क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भी देखने पहुंचे थे। इसका भी वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ है।

 

छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अक्सर गोल्फ खेलते नजर आते हैं। पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप ने धोनी के लिए विशेष तौर पर गोल्‍फ मैच की मेजबानी की। दोनों एक साथ गोल्‍फ खेले। यहां धोनी ने अल्कारेज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेले गया यूएस ओपन का क्‍वार्टर मैच भी देखा।

 

धोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ अल्कारेज के पीछे बैठे नजर आए थे। ऑफिशियल ब्रॉडकॉस्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी का वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में धोनी कुछ लोगों से बात करते-करते हंसते नजर आए।

 

कुछ दिन पहले 31 अगस्त को धोनी की महिला फैन के साथ फोटो वायरल हुई थी। वहीं 6 सितंबर को धोनी 2 पुरुष फैंस के साथ नजर आए थे। बता दें कि धोनी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को अपनी कप्तानी में आईपीएल के पांच खिताब दिला चुके हैं।

 

उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 2023 सीजन जीता। यह चेननई का आईपीएल में 5वां खिताब था। धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। अब वे केवल आईपीएल में चेन्‍न्‍ई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेल रहे हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी ने एक घंटे खेला गोल्फ; यूएस ओपन का मैच भी देखा, छुट्टी मनाने परिवार सहित अमेरिका में हैं

You May Also Like