Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे धोनी, एयर होस्टेस ने चॉकलेट के साथ दी चिट्‌ठी दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; हाल ही में घुटने की सर्जरी कराई थी

फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे धोनी, एयर होस्टेस ने चॉकलेट के साथ दी चिट्‌ठी दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; हाल ही में घुटने की सर्जरी कराई थी
Santosh Pandey
June 25, 2023

The Fact India: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ रविवार को कहीं जा रहे थे। इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। इस दौरान एयर होस्टेस ने उन्हें चॉकलेट और एक चिट्ठी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी कैंडी क्रश खेलते भी दिखाई दे रहे हैं। एयर होस्टेस नितिका ने ही इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस धोनी के पास गई और उन्हें एक नोट के साथ चॉकलेट भी ऑफर की। एयर होस्टेस ने धोनी को चॉकलेट दिए। धोनी ने 'ओमानी खजूर' का एक पैकेट उठाया।

 

इसके बाद एयर होस्टेस उनसे कुछ बोलती हैं और वापस चली जाती हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आईं। इस दौरान ये भी देखा गया की धोनी कैंडी क्रश खेल रहे थे, क्योंकि उनके टैबलेट में वही खुला हुआ था।

 

कैंडी क्रश एक पजल गेम है। इसमें तीन एक जैसी टाइल को मैच कर के आगे बढ़ना होता है। 2012 में इसे पहली बार मार्केट में लाया गया था। तब से ही बहुत लोकप्रिय है। धोनी की आईपीएल- 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। पारदीवाला ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भी ऑपरेशन कर चुके हैं।

 

महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। 29 मई को पांचवी बार आईपीएल खिताब जीतने पर धोनी ने कहा था कि अगर आप मौका देखें तो रिटायरमेंट की घोषणा के लिए ये सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए सबको धन्यवाद देते हुए रिटायर होना आसान है। जबकि 9 महीने कड़ी मेहनत करना और एक और आईपीएल सीजन खेलना मुश्किल काम है। ये मेरी ओर से तोहफा होगा। ये मेरी बॉडी के लिए आसान नहीं होगा।

फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे धोनी, एयर होस्टेस ने चॉकलेट के साथ दी चिट्‌ठी दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; हाल ही में घुटने की सर्जरी कराई थी

You May Also Like