Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
दिल्ली में फिर भूकंप के झटके, 2.7 रही तीव्रता, कल आए भूकंप में पाकिस्तान में नौ की मौत
- March 22, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: नई दिल्ली में बुधवार को भूकंप के फिर झटके महसूस किए गए। हालांकि यह ज्यादा तीव्रता वाला नहीं था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। भूकंप शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर आया। बता दें कि मंगलवार रात 10.20 बजे भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में जमीन से 156 किमी की गहराई में था। इस भूकंप से पाकिस्तान में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 302 लोग घायल हुए। अफगानिस्तान में भी दो लोगों की जान चली गई। भारत में इसका असर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। लोग घबराकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर आ गए। दिल्ली-एनसीआर,, गाजियाबाद के कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात घर के बाहर गुजारी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान मीटियरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (पीएमडी) ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई।
भूकंप के झटके इस्लामाबाद, लाहौर, क्वेटा, रावलपिंडी, पेशावर समेत कई शहरों में महसूस किए गए। पीएमडी के मुताबिक, रात 9:47 बजे (पाकिस्तान समय के मुताबिक) भूकंप आया। इसके एक घंटे बाद 3.7 तीव्रता का आफ्टरशॉक रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र भी अफगानिस्तान में ही था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) को इमरजेंसी की स्थिति में तैयार रहने को कहा है।
भूकंप के बाद एक चश्मदीद ने कहा कि अचानक सब हिलने लगा। हम डर गए। घरों से बाहर भागे। करीब 30 सेकेंड भूकंप के झटके महसूस हुए। पुलिस के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के स्वात में 250 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छह लोगों की मौत हुई। इनमें एक महिला है। अन्य शहरों में 52 लोगों के भर्ती होने की खबर है।
- Post By Santosh