Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

The Fact India: राजस्‍थान सहित देशभर में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले और राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (80 वर्ष) का सोमवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। कालवी का अंतिम संस्कार मंगलवार (आज) को नागौर जिले में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर 2:15 बजे होगा। लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

सूत्रों की माने तो लोकेंद्र सिंह कालवी के पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए राजपूत भवन में रखा जाएगा। यहां पर समाज के लोग उनके पार्थिक देह के अंतिम दर्शन कर स‍केंगे। बता दें कि 2003 में लोकेंद्र कालवी ने विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि विधानसभा चुनाव में उनको सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना की नींव रखी और राजपूत समाज को एकजुट करने का काम किया।

2008 में करणी सेना ने फिल्‍म जोधा अकबर रिलीज का विरोध करना शुरू किया, जो बाद में देशभर में इस फिल्‍म का विरोध होने लगा। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर भी करणी सेना ने जमकर विरोध किया था। यह मुद्दा देश भर में सुर्खियों में रहा था।

लोकेंद्र सिंह कालवी विभिन्न मुद्दों पर राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। लोकेंद्र सिंह कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी भी केंद्र के चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे थे। कल्याण सिंह कालवी भी राजपूत समाज के लिए हमेशा आगे रहकर आवाज बुलंद करते रहे हैं।

राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

You May Also Like