Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

ट्विटर का लोगो मस्क ने बदला, चिड़िया की जगह डॉग का फोटो लगाया, बदलाव अभी वेब पर दिख रहा

The Fact India: एलन मस्क ने अपने नए-नए फैसलों के लिए जाने जाते हैं। मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मस्‍क ने बड़ा बदलाव किया। उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया। मस्‍क ने ट्विटर का लोगों नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को लोगो बनाया है। मस्क ने एक ट्वीट में एक यूजर से कहा कि जैसा वादा किया था, वह पूरा किया।

 

मस्‍क के किए इस बदलाव को अभी केवल वेब वर्जन पर देख सकते हैं। मोबाइल ऐप पर अभी शो नहीं कर रहा है। अमेरिकी अरबपति मस्क ने पिछले साल 2022 के अक्टूबर में ट्विटर को खरीदा था। इसके बाद कई बड़े फैसलों को लेकर मस्क चर्चा में रहे। इनमें ब्लू टिक के लिए चार्ज, कर्मचारियों की छंटनी, सीईओ पराग अग्रवाल को हटाना शामिल है।

 

2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए डॉजकॉइन की शुरुआत की थी। मस्क कई मौकों पर इसे अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बता चुके हैं। मस्क ने डॉजकॉइन के सपोर्ट में फरवरी 2022 में कई ट्वीट किए थे। उस वक्त उन्होंने पहले ट्वीट में सिर्फ 'DOGE' लिखा था।

 

दूसरे ट्वीट में मस्क ने लिखा था- डॉजकॉइन लोगों का क्रिप्टो है। नो हाई, नो लो ओनली DOGE। इसके बाद तीन सेंट पर ट्रेड कर रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत उछलकर 5 सेंट हो गई थी। दिसंबर 2020 में भी उन्होंने One Word: Doge ट्वीट किया था और इसकी कीमत 20 फीसदी बढ़ गई थी। अब ट्विटर के नए लोगो में मस्क ने इस क्रिप्टोकरेंसी के डॉग की फोटो का इस्तेमाल किया है।

 

ट्विटर का लोगो बदलते ही ट्विटर के यूजर्स हैरान हैं। एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर सवाल करने लगे। एक यूजर ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्वीट करने लगा। यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है।

ट्विटर का लोगो मस्क ने बदला, चिड़िया की जगह डॉग का फोटो लगाया, बदलाव अभी वेब पर दिख रहा

You May Also Like