Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सूडान से 278 भारतीयों को लेकर निकला नेवी शिप सुमेधा, 72 घंटे का सीजफायर, 10 दिन से आरएसएफ और सेना के बीच जारी है जंग

The Fact India: सूडान में गृह युद्ध के बीच 278 नागरिकों को लेकर भारतीय नेवी शिप सुमेधा निकल चुका है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। वहीं, अमेरिका और सऊदी अरब की कोशिशों से अगले 72 घंटे तक सूडान में सिविल वॉर थमा रहेगा। सूडान के पैरामिलिट्री फोर्स और सेना के बीच 10 दिन से जंग जारी है।

 

नई दिल्ली में मंगलवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पहले बैच में 278 भारतीयों को देश वापस लाया जा रहा है। इसके लिए नेवी का जहाज आईएनएस सुमेधा सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह रवाना हो गया है। वहां से इन नागरिकों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। सूडान में फंसे करीब चार हजार भारतीयों को वहां से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू की गई है।

 

सूडान में पैरामिलिट्री फोर्स (आरएसएफ) और सेना के बीच 10 दिन से जारी जंग तीन दिन के लिए थम गई है। इस जंग में 427 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों के बीच ये सीजफायर लगातार दो दिनों तक हुई बातचीत का नतीजा है। इन 72 घंटों में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जाएगी। वहीं, बाकी देश अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र (यूएन) के मुताबिक इस लड़ाई में अब तक 427 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3700 लोग घायल हैं।

 

एक लिखित घोषणा में आरएसएफ ने बताया कि लोगों को सूडान से निकालने और नागिरकों की आवाजाही के लिए लड़ाई को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला लिया गया है। इस दौरान लोग अस्पतालों और जरूरत की जगहों पर जा सकते हैं। हालांकि 19 अप्रैल को भी दोनों पक्षों ने सीजफायर की घोषणा थी। इसके बावजूद हमले जारी रहे थे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि बाहरी लोगों को सूडान से बाहर निकाल रहे काफिलों को लूटा जा रहा है। इसके बावजूद रात से शुरू हुए सीजफायर से कई देश अपने लोगों को निकालने का काम तेजी से कर सकेंगे। अभी तक स्पेन, जॉर्डन, इटली, फ्रांस, डेनमार्क ही अपने लोगों को सूडान से निकाल पाए हैं।

सूडान से 278 भारतीयों को लेकर निकला नेवी शिप सुमेधा, 72 घंटे का सीजफायर, 10 दिन से आरएसएफ और सेना  के बीच जारी है जंग

You May Also Like