Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान को सी ग्रेड वाले अटक जेल में रखा गया, यहां रहते हैं खूंखार अपराधी; पार्टी ने कहा- जान को खतरा, खाना नहीं मिल रहा

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान को सी ग्रेड वाले अटक जेल में रखा गया, यहां रहते हैं खूंखार अपराधी; पार्टी ने कहा- जान को खतरा, खाना नहीं मिल रहा
Santosh Pandey
August 7, 2023

The Fact India: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ऐसे जेल में रखा गया है, जहां कम से कम सुविधाएं दी जाती है। इमरान को सी ग्रेड अटक जेल में ले जाया गया है। उनकी पार्टी पीटीआई ने कहा है कि इमरान की जिंदगी खतरे में है। जिस जेल में उन्‍हें रखा गया है, उसमें खूंखार कैदी रखे जाते हैं। उनको जेल में खाना भी नहीं दिया जा रहा है।

 

पाकिस्‍तान की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनीतिक कैदियों को ए ग्रेड जेल में रखा जाता है। पहली बार किसी पूर्व प्रधानमंत्री को सी ग्रेड वाले जेल में रखा जा गया है।

 

तोशाखाना मामले में कोर्ट ने इमरान खान को तीन साल की कैद की सजा सुनाने के बाद इस्लामाबाद पुलिस को उनको गिरफ्तार कर अडियाल जेल भेजने के लिए आदेश दिया था। लेकिन पंजाब पुलिस ही उन्हें अटक जेल ले गई। पहले ही लाहौर पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया था, जो जमान पार्क के उनके घर से उन्हें ले गई।

 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इमरान खान लंच कर रहे थे, तभी पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। इमरान को लंच बीच में ही छोड़कर पुलिस के साथ जाना पड़ा। पीटीआई का आरोप है कि पुलिस ने खान के वकील को उनसे मिलने की मंजूरी नहीं दी है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस टीम ने घर के अंदर मैसेज भेजा कि खान को गिरफ्तार करना है, उन्हें बाहर भेजा जाए। अंदर से मैसेज आया कि साहब लंच कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम अंदर गई और लंच खत्‍म किए बिना खान को अपने साथ लेकर चल दी।

 

इमरान खान ने ड्रेस चेंज करने की मंजूरी मांगी। लेकिन पुलिस अफसर ने इसकी भी इजाजत नहीं दी। खान पुलिस के साथ बाहर आए तो उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स साथ में चलने लगे। पुलिस अफसर ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोक दिया।

 

मार्च में भी पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने उनके लाहौर स्थित जमान पार्क वाले आलीशान घर पर पहुंची थी। उस वक्त खान के समर्थकों ने पहले ही वहां बंकर बना लिए थे। यहां से पुलिस और रेंजर्स पर फायरिंग के साथ पेट्रोल बम भी फेंके गए थे।

 

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस बार पाकिस्तान में कहीं भी कोई खास विरोध दिखाई नहीं दे रहा है। कराची में विरोध करते हुए उनके 19 समर्थक हिरासत में लिए गए हैं। ऐहतियातन पंजाब प्रांत के कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।

 

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान को सी ग्रेड वाले अटक जेल में रखा गया, यहां रहते हैं खूंखार अपराधी; पार्टी ने कहा- जान को खतरा, खाना नहीं मिल रहा

You May Also Like