Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

देश में कोरोना के नए केस और सक्रिय मरीजों की संख्या में आ रही कमी, 3,962 नए संक्रमित मिले, 22 लोगों की मौत

देश में कोरोना के नए केस और सक्रिय मरीजों की संख्या में आ रही कमी, 3,962 नए संक्रमित मिले, 22 लोगों की मौत
Santosh Pandey
May 4, 2023

The Fact India: देश में कोरोना के नए केस और सक्रिय केस में लगातार कमी हो रही है। पिछले 24 दिन बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 40 हजार से नीचे आया है। देश में एक्टिव केस लगातार 11 दिनों से कम हो रहे हैं। बुधवार को देश में सक्रिय मरीजों की संख्‍या 36,244 था। इससे पहले 10 अप्रैल को 37,093 सक्रिय मरीज थे। बीते 24 घंटे में (बुधवार) में कोरोना के 3,962 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7,873 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। बुधवार को 22 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

 

देश में बुधवार (पिछले 24 घंटे में) को 3,962 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 2,058 केस सिर्फ पांच राज्यों में हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 850 नए कोरोना के केस मिले। इस दौरान 1,612 लोग ठीक हुए, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 8,244 सक्रिय केस हैं। उत्‍तर प्रदेश में 337 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 612 लोग ठीक हुए। यहां एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल 2102 एक्टिव केस हैं।

 

ओडिशा में 300 नए केस आए, वहीं 511 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 4,158 एक्टिव केस हैं। महाराष्‍ट् में बुधवार को कोरोना के 299 नए मरीज सामने आए। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 770 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 2,879 एक्टिव केस मिले हैं। देश की राजधानी दिल्‍ली में 272 नए केस मिले। एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, 688 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां 1,971 एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना के नए केस और सक्रिय मरीजों की संख्या में आ रही कमी, 3,962 नए संक्रमित मिले, 22 लोगों की मौत

You May Also Like