Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

स्पेन ने पहली बार जीता महिला फीफा विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया; मेंस और विमेंस में वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बना

स्पेन ने पहली बार जीता महिला फीफा विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया; मेंस और विमेंस में वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बना
Santosh Pandey
August 20, 2023

The Fact India: स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार महिला फीफा विश्‍व कप जीत लिया है। स्पेन की ओल्गा कार्मोना ने मैच का इकलौता गोल 29वें मिनट में किया। स्पेन मेंस और विमेंस दोनों का फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया है। जर्मनी दोनों कैटेगरी में खिताब जीतने वाला पहला देश है। विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 1991 में हुई थी। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब अमेरिका ने (4 बार) जीते हैं।

 

इंग्लैंड ने पहले हाफ में चांस बनाए, लेकिन स्पेन ने दूसरे हाफ में पूरी तरह डॉमिनेट किया। स्पेन की ओल्गा कार्मोना ने मैच के 29वें मिनट में गोल किया। मैच में स्पेन ने 58 फीसदी समय बॉल अपने कब्जे में रखी। वहीं, गोल की ओर 13 शॉट मारे। इंग्लैंड ने गोल की ओर 8 शॉट मारे और 42 फीसदी बॉल पजेशन रखा।

 

दूसरे हाफ में स्पेन अपनी बढ़त को बरकरार करने में सफल रहा। 70वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी से गोल करने का चांस मिला। हालांकि इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने स्पेन की खिलाड़ी जेनिफर हर्मोसो की पेनल्टी बचाकर स्कोर 1-0 पर बनाए रखा।

 

इंग्लैंड ने गेम में 16 फाउल किए जबकि, स्पेन ने सिर्फ 9 फाउल ही किए। इंग्लैंड की हार का एक बड़ा कारण पासिंग रहा। इंग्लैंड ने पूरे गेम में 362 पास किए। टीम का सक्सेस रेट 72 फीसदी रहा जबकि, स्पेन ने 486 पास किए और 81 फीसदी सफलता हासिल की।

 

स्पेन आमतौर पर पासिंग की फिलॉसोफी को ही अपनाता है। 2011 के बाद पहली बार फीफा को महिला फुटबॉल में नया चैंपियन मिला है। 2011 में जापान ने विश्‍व कप यह जापान का पहला खिताब था।

 

वर्ल्ड नंबर-6 स्पेन ने इस सीजन में सिर्फ एक मुकाबला गंवाया। वह ग्रुप-सी के टेबल टॉपर जापान से हारकर दूसरे स्थान पर रहा था। स्पेन ने अपने शुरुआती 2 ग्रुप मैचों में कोस्टा रिका और जाम्बिया को हराया।

 

नॉकआउट स्टेज में स्पेन ने पहले स्विट्जरलैंड को हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में एक्स्ट्रा टाइम में नीदरलैंड को 2-1 से हराया। सेमीफाइनल में स्पेन ने स्वीडन पर जीत हासिल की और फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल से पहले तक स्पेन ने 17 गोल किए थे, जिसमें एताना बोनमाती, जेनिफर हर्मोसो और एल्बा रेडोंडो ने तीन-तीन गोल का योगदान दिया। वहीं टीम ने 7 गोल खाए।

स्पेन ने पहली बार जीता महिला फीफा विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया; मेंस और विमेंस में वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बना

You May Also Like