Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

झुंझुनूं में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी; आठ महिलाओं की मौत, 22 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

झुंझुनूं में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी; आठ महिलाओं की मौत, 22 लोग घायल, छह की हालत गंभीर
Santosh Pandey
May 29, 2023

The Fact India: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार शाम करीब 6 बजे पहाड़ी से खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छह महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, दो महिलाओं ने उदयपुरवाटी सीएचसी में दम तोड़ा। हादसे में 22 अन्य घायल हुए हैं। इनहें एंबुलेंस से उदयपुरवाटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। छह गंभीर घायलों को रात 8 बजे के करीब झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल लाया गया।

 

हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि पचलंगी के नजदीक राजीवपुरा के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय मनसा माता मंदिर से करीब एक किमी ही चले थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ट्रैक्टर ढलान पर बेकाबू हुआ तो ड्राइवर कूदकर भाग गया। बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली लहराते हुए पहले बिजली के पोल से टकराई।  बाद में कई बार पलटते हुए 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 40 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे चिल्लाने लगे। मौके पर मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं कर रहा था। वहां से कुछ लोग भागकर कार्यक्रम स्थल गए और मदद मांगी। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से उदयपुरवाटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक के बाद एक एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंचने लगीं। घायलों में भी ज्यादातर संख्या महिलाओं की है।

 

मनसा माता मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसलिए मंदिर में 24 मई से धार्मिक आयोजन चल रहे थे। सोमवार को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग आए थे।

झुंझुनूं में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी; आठ महिलाओं की मौत, 22 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

You May Also Like