Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

महाकाल के दरबार में दो मुख्यमंत्री और एक पूर्व सीएम ने हाजिरी दी; सीएम शिवराज बोले- जब फसलें सूख रही थीं, महाकाल से बारिश की प्रार्थना की थी

महाकाल के दरबार में दो मुख्यमंत्री और एक पूर्व सीएम ने हाजिरी दी; सीएम शिवराज बोले- जब फसलें सूख रही थीं, महाकाल से बारिश की प्रार्थना की थी
Santosh Pandey
September 11, 2023

The Fact India: श्री महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) में भादौ के दूसरे सोमावर को गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस यदियुरप्पा ने हाजिरी दी। पत्‍नी साधना सिंह चौहान और बेटे कुणाल चौहान के साथ शिवराज लगातार तीसरे सोमवार को महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने परिवार के साथ गर्भगृह और नंदी हॉल में 40 मिनट तक महाकाल का पूजन किया।

 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस यदियुरप्पा भी ने भी अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले तड़के हुई भस्म आरती में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हुए।

 

दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीएस येदियुरप्पा बोले कि यह ऐतिहासिक स्थान है। परिवार के साथ महाकाल के दर्शन कर बहुत खुश हूं। जी-20 शिखर सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि पूरा विश्व पीएम मोदी की सराहना कर रहा है। मैं पूरे देश की ओर से पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं।

 

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब प्रदेश में अकाल की स्थिति थी। पानी के अभाव के कारण फसलें सूख रही थीं। किसानों के चेहरे मुर्झाए थे, तब पिछले सोमवार को महाकाल महाराज की शरण में आए थे। महाकाल महाराज के चरणों में बारिश के लिए प्रार्थना की थी। बारिश की कामना पूरी होते ही महाकाल को धन्यवाद अर्पित करने आए हैं। सब सुखी हों, निरोग हों, सबका मंगल और कल्याण हो, ऐसी ही प्रार्थना है।

 

बता दें कि मुख्यमंत्री जब 4 सितंबर को महाकाल मंदिर पहुंचे थे, तब उन्होंने 66 पुजारी-पुरोहितों के साथ पूजन कर महाकाल से बारिश के लिए प्रार्थना की थी।

 

तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा कि सनातन धर्म पर अंगुली उठाने वाले इससे पहले भी हुए, लेकिन सनातन को समाप्त नहीं कर पाए। सनातन का अपमान किसी को नहीं करना चाहिए। यह सहनशील नहीं होगा।

महाकाल के दरबार में दो मुख्यमंत्री और एक पूर्व सीएम ने हाजिरी दी; सीएम शिवराज बोले- जब फसलें सूख रही थीं, महाकाल से बारिश की प्रार्थना की थी