Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

यूपी के संजय सिंह ने डब्‍ल्‍यूएफआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा; अंतिम समय में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मोहन यादव का नाम हटाया गया

यूपी के संजय सिंह ने डब्‍ल्‍यूएफआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा; अंतिम समय में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मोहन यादव का नाम हटाया गया
Santosh Pandey
July 31, 2023

The Fact India: भारतीय कुश्ती फेडरेशन (डब्‍ल्‍यूएफआई) के अध्‍यक्ष पद के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के संजय सिंह नॉमिनेशन भरा है। फेडरेशन के महासचिव पद के लिए चंडीगढ़ के कोच दर्शन लाल और कोषाध्‍यक्ष पद के लिए सत्‍यपाल देशवाल ने नामांकन भरा है। सुबह से ही डब्‍ल्‍यूएफआई प्रेसिडेंट के लिए मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मोहन यादव का नाम आगे था। लेकिन मोहन को स्टेट्स यूनिट्स के वोटर्स का सपोर्ट नहीं मिला। ऐसे में आखिरी समय पर नाम बदला गया।

 

फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हरियाणवी उम्मीदवार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने देवेद्र सिंह कादियान, अनीता श्योराण और प्रेमचंद लोचब के नाम पर असहमति जताई थी। वे चाहते थे कि उतराखंड कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह या हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्यों के पास डब्‍ल्‍यूएफआई की कमान जाए।

 

सतपाल सिंह को बृजभूषण सिंह का खास माना जाता है। खेल मंत्रालय और साई के अधिकारी नहीं चाहते थे कि बृजभूषण का कोई खास व्‍यक्ति अध्यक्ष बने। ऐसे में मोहन यादव का नाम आगे किया गया था।

 

बृजभूषण का दावा है कि उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में 25 राज्य इकाइयों में से 22 ने हिस्सा लिया। नामिनेशन से पहले बृजभूषण ने कहा कि फेडरेशन के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज (सोमवार) आखिरी दिन है। मेरे परिवार से कोई भी नामांकन दाखिल नहीं कर रहा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और खेल मंत्रालय के अधिकारी डब्‍ल्‍यूएफआई की कमान हरियाणा या रेलवे से जुड़े लोगों के हाथों में देना चाहते थे। इसलिए वोटिंग के लिए तैयार लिस्ट में हरियाणा के दो पदाधिकारियों का नाम अलग-अलग राज्यों से शामिल किया गया था।

 

हरियाणा के भाजपा नेता और मन्नत ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक देवेंद्र सिंह कादयान को असम राज्य से और एशियाई मेडलिस्ट और बृजभूषण के खिलाफ गवाह रहीं अनीता श्योराण का नाम ओडिशा राज्य से शामिल किया गया था। आरएसपीबी सचिव प्रेमचंद लोचब का नाम गुजरात से शामिल किया गया था।

यूपी के संजय सिंह ने डब्‍ल्‍यूएफआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा; अंतिम समय में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मोहन यादव का नाम हटाया गया

You May Also Like