Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चीन में कुरान रखने पर उइगर मुसलमान घोषित हो रहे चरमपंथी, फोन में धार्मिक फोटा या वीडियो भी नहीं रख सकते, हो रही निगरानी

चीन में कुरान रखने पर उइगर मुसलमान घोषित हो रहे चरमपंथी, फोन में धार्मिक फोटा या वीडियो भी नहीं रख सकते, हो रही निगरानी
Santosh Pandey
May 5, 2023

The Fact India: चीन में उइगर मुस्लिमों पर तमाम तरह के प्रतिबंधों के चलते उनके हालात खराब होते जा रहे हैं। चीनी अधिकारियों ने अब उइगरों के फोन की निगरानी शुरू कर दी है। ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों को कुरान रखने पर या फिर मोबाइल में धार्मिक फोटो या वीडियो रखने पर 'हिंसक चरमपंथी' घोषित कर दिया जा रहा है।  

 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में भी चीन में उइगरों पर अत्‍याचार की कहानी बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगरों को बंधक बनाकर टॉर्चर किया जा रहा है। उन्हें हिरासत में रखकर जबरन मेडिकल ट्रीटमेंट कराया जा रहा है। उनके अंग निकालकर ब्लैक मार्केट में बेचे जा रहे हैं। इन लोगों के साथ जेंडर और सेक्शुअल वायलेंस भी हो रहा है।

 

ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट में 50 हजार फाइल्स को खतरनाक बताया गया है। इन फाइलों में 1989 के तियानमेन चौक नरसंहार की जानकारी भी शामिल है, जो चीन में सबसे ज्यादा सेंसर की गई है। ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने बताया है कि चीनी पुलिस अधिकतर मामलों में उइगरों के पास मौजूद धार्मिक चीजों को आतंकवाद से जोड़ रही है। इस्लामी गीत भी आतंकवाद के रूप में टैग किए गए हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्‍पसंख्‍यकों को चीनी सरकार के अधिकारी डिटेंशन सेंटर में कैद करके उन्हें जबरन दवाइयां देते हैं। उन पर परिवार नियोजन और बर्थ कंट्रोल नीतियों की भेदभावपूर्ण नीति लागू की जाती है। उइगर मुस्लिमों के विरोध को दबाने का बड़ा दांव चला है। यहां की उइगर मुस्लिम आबादी की पहचान को खत्म करने के लिए उइगर लड़कियों की जबरन शादी चीनी युवाओं से कराई जा रही है।

 

चीन के हान समुदाय के युवाओं को शादी के लिए विशेष भत्ते दिए जा रहे हैं। वॉशिंगटन के उइगर ह्यूमन राइट प्रोजेक्ट के मुताबिक, कोई उइगर लड़की जबरन शादी का विरोध करती है तो उसके मां-बाप को जेल में डाल दिया जाता है। हान लड़के को उइगर लड़की से विवाह करने पर लगभग साढ़े 4 लाख रुपए दिए जाते हैं। इस प्रकार के अंतरजातीय विवाह करने पर जोड़ों को मुफ्त आवास, मेडिकल सुविधा और अन्य प्रकार के विशेष भत्ते भी दिए जाते हें, लेकन ये सभी सुविधाएं हान लड़के के नाम पर ही जारी होती हैं।

चीन में कुरान रखने पर उइगर मुसलमान घोषित हो रहे चरमपंथी, फोन में धार्मिक फोटा या वीडियो भी नहीं रख सकते, हो रही निगरानी

You May Also Like