Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई, 75 साल की बुजुर्ग महिला को जान से ज्यादा चोरी का डर
जिंदगी से कीमती कुछ है क्या इस दुनिया में? नहीं न। लेकिन, यह खबर जरा हटकर है जहां 75 साल की बुजुर्ग महिला ने चोरी के डर से सोने की चेन निगल ली। बुजुर्ग होने के कारण उनका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था फिर काफी मुश्क्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना ऑपरेशन किए पेट से सोने की चेन बाहर निकाली। नीचे पढ़ें पूरी खबर।
राजधानी जयपुर में 75 साल की बुजुर्ग चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई। इस चेन को पिछले दिनों जयपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला है। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसे यह भ्रम था कि उसके घर चोर घुस आया है। जिसके बाद उसने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए निगल लिया। जिसके बाद उनके पेट में तेज दर्ज होने लगा और खाने में भी समस्या आने लगी। जिसके बाद महिला को अस्पताल लाया गयाय़ जहां जांच के बाद पता चला कि महिला के पेट में चेन है। चेन की वजह से भोजन की नली और पेट में जगह-जगह घाव हो गए जो अल्सर बन गए थे।
बुजुर्ग होने की वजह से महिला का ऑपरेशन नहीं हो सकता था। ऐसी स्थिति में एंडोस्कोपिक प्रोसीजर तकनीक के जरिए डॉक्टरों ने पेट से चेन बाहर निकाला। जिसके बाद महिला अभी ठीक – ठाक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस तकनीक से भी चेन को निकालना आसान नहीं था क्योंकि चेन लंबी थी और उसको निकालने के दौरान पेट में घाव होने का खतरा था। फिलहाल महिला ठीक है और घाव धीरे-धीरे भर रहे हैं।