Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
पुतिन ने दो दिन के सीजफायर का किया ऐलान, क्रिश्चियन धर्मगुरु की अपील पर फैसला
- January 5, 2023 Author : Team Fact India JP
The Fact India: यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस ने दो दिन के सीजफायर का ऐलान किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार रात ऐलान किया है कि उनकी फौज 6 और 7 जनवरी को यूक्रेन पर हमले नहीं करेगी। रूस के 76 साल के ईसाई धर्मगुरु पेट्रीआर्क किरिल की अपील के बाद पुतिन ने यह फैसला लिया है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है।
रूस और यूक्रेन दोनों देश ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाते हैं। यूक्रेन और रूस दोनों ही रशियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के अनुयायी हैं, लेकिन यूक्रेनी चर्च को सोवियत युग में कम्युनिस्ट सरकारों के दमन की यादें ताजा हैं। तब उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता नहीं थी। अब रूसी हमला उन्हें बीते वक्त की याद दिलाता है। 2019 में यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च ने रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च से अलग हो गया। अब यूक्रेन के चर्च को अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों से आर्थिक और अन्य मदद मिलती है। ये रूस को मंजूर नहीं है। दुनिया में करीब 24 करोड़ ऑर्थोडॉक्स ईसाई हैं।
रूस के दो दिन के सीजफायर पर पश्चिमी मीडिया और व्लादिमीर पुतिन के देश में विरोधी लगातार ये दावे कर रहे हैं कि रूस की ज्यादातर जनता यूक्रेन से जारी जंग से थक चुकी है। रूस में युवाओं को जबरदस्ती सेना में शामिल किया जा रहा है। रूसी सरकार ये भी बताने को तैयार नहीं है कि यूक्रेन के साथ जंग में अब तक कितने सैनिकों की मौत हुई है या फौज को कितना नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि इस दो दिन के सीजफायर से रूस के राष्ट्पति पुतिन देश और दुनिया में अपने विरोधियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वो जंग नहीं बल्कि अमन के पक्ष में हैं और इसीलिए उन्होंने अपनी तरफ से दो दिन का सीजफायर किया है।
- Post By Team Fact India