Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

यूक्रेन जंग पर सवाल को लेकर रूसी विदेश मंत्री ने कहा- सिर्फ हमसे ही नहीं, अमेरिका से भी प्रश्‍न करो

The Fact India: यूक्रेन जंग पर हो रही आलोचनाओं का रूस के विदेश मंत्री ने करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग के दूसरे दिन शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से सवाल पूछा गया कि क्‍या जंग ही यूक्रेन के साथ विवाद का इकलौता समाधान था। इसके जवाब में सर्गेइ लावरोव ने पलटवार करते हुए कहा कि दूसरे देशों में घुसपैठ को लेकर कोई अमेरिका से इस तरह से सवाल क्यों नहीं पूछता है?

लावरोव ने कहा कि क्या आपने अमेरिका और नाटो से पूछा है कि वो अफगानिस्तान, इराक और सीरिया में जो कर रहे हैं वो सही है? लावरोव के इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। लावरोव ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओल्फ शोल्ज यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन का हवाला दे रहे हैं। क्या वो 1999 को भूल गए जब अमेरिका ने सर्बिया पर बम बरसाए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उस समय सीनेटर थे। वो डींगे हांकते थे कि मेरे दबाव पर शांति कायम करने के लिए सर्बिया पर हमला किया गया है। लावरोव ने यूक्रेन जंग को जायज ठहराने के लिए ईराक युद्ध का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के चीफ ऑफ स्टाफ कोलिन पॉवल ने एक शीशे की छोटी सी ट्यूब के आधार पर ईराक पर परमाणु हथियार रखने के झूठे आरोप लगाए।

अमेरिका ने पूरे देश को उजाड़ दिया। इतनी बड़ी भूल कर ब्रिटेन के पीएम टोनी ब्लेयर कहते हैं कि हमसे भूल हो गई थी, अब क्या कर सकते हैं। सर्गेई लावरोव ने होस्ट को कहा कि क्या आपको लगता है कि अपनी सुरक्षा का अधिकार केवल अमेरिका के पास अधिकार है? वो अपना सुरक्षा का हवाला देकर उनसे मीलों दूर के देशों पर बिना सोचे मिनटों में हमले कर देता है। आप उनसे कोई सवाल नहीं पूछते हैं। अगर ये डबल स्टैंडर्ड नहीं है तो क्या है? हम सालों से यूक्रेन को समझा रहे थे कि आप गलत कर रहे हैं। हमारे बॉर्डर पर खतरा बन रहा था।

You May Also Like