Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिवालिया होने के कगार पर खड़े पाकिस्‍तान को सऊदी देगा 5 अरब डॉलर

The Fact India: पाकिस्‍तान को दुनिया ने एक बार फिर दिवालिया होने से बचा लिया है। जिनेवा में हुई क्लाइमेट समिट में फ्लड रिलीफ प्रोजेक्ट्स के तहत पाकिस्तान को 10 अरब डॉलर देने का भरोसा दिलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से पांच अरब डॉलर देने का वादा किया है। हालांकि, सऊदी अरब का यह आर्थिक सहायता सिर्फ रिजर्व डिपॉजिट होगा। पाकिस्‍तान इसे खर्च नहीं कर सकेगा। सऊदी सरकार 36 घंटे के नोटिस पर यह पैसा वापस ले सकती है।

बता दें कि क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जिनेवा गए थे। वहां उन्होंने दुनिया से एक बार फिर बाढ़ राहत के लिए फंड्स की अपील दोहराई। जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स ने पाकिस्तान को 10 अरब डॉलर देने का भरोसा दिलाया है। पर खास बात यह है कि इसमें आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक शामिल नहीं हैं। इस मामले में एक पेंच है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि यह 10 अरब डॉलर किस तरह पाकिस्तान को मिलेंगे। क्या एनजीओ के जरिए यह फंड्स दिए जाएंगे या कोई वर्ल्ड मॉनिटरिंग बॉडी इनके खर्च की निगरानी करेगी।

पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने दुनिया को बताया था कि उनके यहां आई बाढ़़ में 30 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। उन्होंने पहली किश्त के तौर पर 16 अरब डॉलर मांगे थे, लेकिन मिले सिर्फ 10 अरब डॉलर। अब शरीफ सरकार की दिक्कत यह है कि वो पुराने कर्जों की किश्तें भरे या ऑयल और गैस इम्पोर्ट करे। दूसरी तरफ, जो फंड्स देने जा रहे हैं उन्हें बाढ़ राहत पर किए खर्च का हिसाब भी देना है।

पाकिस्तान में जब भी कोई नया आर्मी चीफ या प्रधानमंत्री बनता है तो वो पहला विदेशी दौरा सऊदी अरब का करता है। यह एक तरह से परंपरा बन गई है। जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह जनरल आसिम मुनीर आर्मी चीफ बने तो वो भी सबसे पहले रियाद पहुंचे। यहां क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान  ने दो वादे किए। पहला, पाकिस्तान के फॉरेक्स रिजर्व में 5 अरब डॉलर डिपॉजिट कराए जाएंगे। दूसरा, सऊदी अरब सरकार पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने पर विचार करेगी।

102 Views

You May Also Like